August 12, 2020

इन TV ऐक्ट्रेस का जल्द हो गया था तलाक!

रेणुका शहाणे

रेणुका शहाणे ने 2001 में आशुतोष राणा से शादी की लेकिन रेणुका ने इससे पहले भी एक शादी की थी। यह शादी चल नहीं पाई और दोनों के बीच तलाक हो गया था।

टीवी जगत की खूबसूरत रियल जोड़ियों में से एक गौतमी और राम कपूर की जोड़ी है। कम लोग ही जानते होंगे कि गौतमी की यह दूसरी शादी है। गौतमी ने इससे पहले कमर्शल फटॉग्रफर मधुर श्रॉफ से शादी रचाई थी।

गौतमी

रश्मि देसाई

रश्मि देसाई ने नंदीश संधू से साल 2012 में शादी कर थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका और साल 2015 में उन्होंने तलाक ले लिया।

अर्चना पूरन सिंह

परमीत सेठी से शादी से पहले अर्चना पूरण सिंह की पहली शादी असफल रही थी। जिसके बाद अर्चना और परमीत मिले और एक-दूसरे को पसंद करने लगे, 4 साल तक लिव इन में रहने के बाद दोनों ने शादी की।

जेनिफर विंगेट

जेनिफर विंगेट आज टीवी जगत में बड़ा नाम हैं। जेनिफर ने साल 2012 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई।

अश्विनी कलसेकर ने पहले टेलीविजन ऐक्टर नितेश पांडे के साथ साल 1998 में शादी की थी, लेकिन जल्द ही दोनों अलग हो गए। इसके बाद अश्विनी ने साल 2009 में अपने साथी कलाकार मुरली शर्मा से शादी कर ली।

अश्विनी कलसेकर

जूही परमार ने साल 2009 में सचिन श्रॉफ से शादी रचाई, लेकिन जल्द ही उनके रिश्ते में उठा-पटक शुरू हो गई। साल 2018 में उन्होंने तलाक ले लिया।

जूही परमार

रिंकू धवन

'कहानी घर घर की' ऐक्टर रिंकू धवन और किरण करमाकर ने शादी रचाई और 15 साल बाद उनके रिश्ते में दरार आ गई। बताया गया कि अब दोनों अलग रहते हैं।

डिंपी गांगुली

डिंपी 2009 में रिऐलिटी शो 'राहुल दुल्हनिया ले जाएंगे' पर राहुल महाजन से मिली और इसी शो में शादी भी कर ली। यह रिश्ता ज्यादा नहीं चला। बाद में डिंपी ने रोहित रॉय से शादी रचा ली।

श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी से शादी रचाई थी, लेकिन उनका यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला। उसके बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी रचाई की।

बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Click Here