2020 गूगल सर्च में रहा इन मूवी का जलवा!

December 14, 2020

सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी की फ़िल्म 'दिल बेचारा' 14 जून को सुशांत के निधन के बाद यह उनकी आख़िरी रिलीज़ हुई। ये हॉलीवुड फ़िल्म 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' का रीमेक थी। सुशांत की आखिरी फिल्म होने के चलते गूगल में ख़ूब सर्च हुई।

अजय देवगन और सैफ़ अली ख़ान स्टारर 'तान्हाजी' इस साल की सबसे सफल फ़िल्म रही। जिसने 200 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया। फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इसका निर्देशक ओम राउत ने किया।

विद्या बालन स्टारर फ़िल्म 'शकुंतला देवी' महान गणितज्ञ शकुंतला देवी की बायोपिक थी, जिसका निर्देशन अनु मेनन ने किया था। 31 जुलाई को फ़िल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई थी।

पंकज कपूर और जाह्नवी कपूर स्टारर 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' फ़िल्म फ्लाइट ऑफ़िसर गुंजन सक्सेना की बायोपिक थी, जिसका निर्देशन शरण शर्मा ने किया। फ़िल्म भारतीय वायु सेना द्वारा आपत्ति जताए जाने के कारण विवादों में रही थी।

अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की 'लक्ष्मी' इस साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्मों में से एक रही। 'लक्ष्मी', तमिल फ़िल्म 'कंचना 2' की रीमेक है। इसका निर्देशन राघव लॉरेंस ने किया। अपने नाम को लेकर फ़िल्म काफी विवादों में रही।

आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त स्टारर फ़िल्म 'सड़क 2' नेपोटिज़्म को लेकर इस साल सबसे ज्यादा विवादों में रही है। इसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया। नेपोटिज़्म का मुद्दा उछलने पर इस फ़िल्म को जमकर निशाना बनाया गया।

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की इस फ़िल्म का निर्देशन अहमद ख़ान ने किया था। कोरोना वायरस पैनडेमिक की वजह से सिनेमाघरों की तालाबंदी के ठीक पहले फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। एक्शन को लेकर फिल्म की तारीफ़ हुई।

एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म 'एक्सट्रेक्शन' हॉलीवुड एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ को लेकर चर्चा में रही। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी।

अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फ़िल्म सिनेमाघर बंदी होने की वजह से OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुई थी। शूजित सरकार निर्देशित फ़िल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्मों में शामिल थी।

साऊथ सुपर स्टार सूर्या स्टारर तमिल फ़िल्म 'सूराराय पोट्टरु' इस साल की चर्चित फ़िल्मों में शामिल हुई। फ़िल्म का निर्देशन सुधा कोंगारा ने किया।

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!

Click Here