दीपिका पादुकोण की Unknown बातें!

January 05, 2021

दीपिका पादुकोण फिलहाल बॉलीवुड की सबसे महंगी हीरोइन में से एक हैं। उनकी एक फिल्म की फीस होती है 13 - 14 करोड़ रूपये। पद्मावत के लिए दीपिका को अपने दोनों हीरो शाहिद कपूर और रणवीर सिंह से ज़्यादा फीस मिली थी।

दीपिका पादुकोण मूल रूप से कन्नड़ हैं। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरूआत भी कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्या' से की थी। फिल्म में उनके उपेंद्र हीरो थे।

दीपिका पादुकोण ने फिल्मों में अपना करियर बनाने से पहले अभिनेता अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल से पढ़ाई भी की थी।

दीपिका पादुकोण बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं। इसी का असर था कि उन्होंने राज्य स्तर पर बास्केटबॉल और राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन खेला।

साल 2014 में दीपिका पादुकोण ने तमिल फिल्म 'कोचदियां' की दो दिन की शूटिंग के लिए लगभग 3.5 करोड़ रुपए फीस ली। फिल्म के हीरो रजनीकांत थे।

दीपिका पादुकोण इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं जो हिंदी फिल्मों में अलग अलग भाषाओं के किरदार निभा चुकी हैं। चेन्नई एक्सप्रेस के लिए तमिल, पीकू के लिए बंगाली, राम लीला के लिए गुजराती और फाईंडिंग फैनी के लिए गोआ, पद्मावत के लिए राजस्थान की संस्कृति में खुद को ढाला।

दीपिका पादुकोण ने 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' के ऑफर को ठुकरा दिया था।

दीपिका पादुकोण, हिंदुस्तान टाइम्स के लिए हेल्थ और फिटनेस पर कॉलम लिखती हैं। उनके ये कॉलम साप्ताहिक होते हैं।

दीपिका पादुकोण ने 'ग्रीनाथॉन कैंपेन के अंतर्गत महाराष्ट्र का एक गांव अंबेगांव गोद लिया है। दीपिका ने अंबेगांव गांव तक बिजली पहुंचाने की ज़िम्मेदारी ली है।

बिज़नेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका पादुकोण अपने हर एड के लिए 8-10 करोड़ रुपए की कमाई करती हैं।

दीपिका पादुकोण को पुरूषों की मैगज़ीन FHM ने दुनिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब दिया है।

दीपिका पादुकोण कई वर्षों तक गूगल और याहू पर सबसे ज़्यादा सर्च की गई एक्ट्रेस रही हैं।

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!