फरहान अख्तर की Interesting बातें!

January 12, 2021

फरहान अख्तर ने फिल्म 'दिल चाहता है' से अपने डायरेक्टर बनने की शुरुआत की और इसी फिल्म ने उन्हें फेमस बना दिया।

फरहान अख्तर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें शर्टलेस शूट करना पसंद नहीं है।

फरहान अख्तर ने ग्रैजुएशन के दूसरे साल में कॉलेज छोड़ दिया था और दो साल तक घर पर ही रहे। इन दो सालों में फरहान ने दो फिल्में लगातार देखीं।

शंकर एहसान लॉय के फेमस म्युज़िक वीडिओ 'ब्रीथलेस' को फरहान ने ही डायरेक्ट किया था। उसके बाद से उन्होंने आगे फिल्मों में काम करना शुरू किया।

फरहान युएन वूमंस गूडविल के एम्बेसडर हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क में युनाइटेड नेशंस कांफ्रेंस में हिस्सा भी लिया है। हॉलीवुड के मेरिल स्ट्रीप, क्रिस मार्टिन, एनी हैथवे और डकोता फैनिंग जैसे कई दिग्गज कलाकारों से मुलाकात की, जो जेंडर एक्वेलिटी पर काम करते हैं।

फरहान अख्तर एक्शन ज़ोनर पसंद करते हैं। उन्हें स्टंट्स करना बहुत पहुत पसंद है। फरहान को एक्शन इतना पसंद है कि उन्होंने बचपन में मस्ती करते हुए अपनी बहन ज़ोया के मुंह पर ज़ोर से मुक्का मार दिया था।

फरहान को कॉकरोच से डर लगता है। यह खुलासा भी उनकी बहन ज़ोया ने ही किया है।

फरहान अख्तर को बाइक चलाना नहीं आती थी। उन्होंने फिल्म 'कार्तिक कॉलिंग कार्तिक' साइन करने के बाद बाइक चलाना सीखी। वहीं कार भी फरहान ने 22 साल की उम्र में सीखी थी।

फरहान को लेकर उनकी बहन ज़ोया अख्तर ने बताया कि 'फरहान झूठ बोलते समय काफी अच्छी एक्टिंग कर लेते हैं।

जब फरहान अख्तर की मां ने उन्हें धमकी दी कि अगर वो अपने करियर को लेकर सीरियस नहीं हुए तो वे उन्हें घर से निकाल देंगी। इसके बाद फरहान ने फिल्म 'दिल चाहता है' की स्टोरी लिखी।

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!