सलमान खान की Unknown बातें!

December 28, 2020

सलमान खान का पूरा नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है।

सलमान खान के पिता सलीम खान ने दो शादियाँ कीं। सलमान की सगी माँ हिंदू हैं और दूसरी माँ क्रिश्चियन, इसलिए सलमान अपने घर को मिनी इंडिया बुलाते है।

सलमान खान का नाम पीपल्स मैगजीन में दुनिया के मोस्ट हैंडसम मैन की लिस्ट में शामिल है।

सलमान खान एक बेहतरीन पेंटर भी हैं। वो अपने कई दोस्तों को पेंटिंग्स गिफ्ट कर चुके हैं। उनकी पेंटिंग की बिक्री से जो पैसा आता है, वे उसे अपने चेरीटेबल ट्रस्ट 'बीइंग ह्यूमन' को देते हैं।

सलमान खान को गुड़ में घी मिलाकर रोटी के साथ खाना बहुत पसंद है। वहीं सलमान को अपनी माँ के हाथ की बनी बिरयानी और दाल-चावल बहुत पसंद हैं।

सलमान खान होने हाथ में फ़िरोज़ी रंग के स्टोन का ब्रेस्लेट पहनते हैं जो कि उन्हें उनके पापा ने गिफ्ट किया था।

सलमान खान अपनी वैनिटी वैन के अंदर बैठने की बजाए बाहर बैठना पसंद करते हैं।

सलमान खान को अलग-अलग साबुनों से नहाना बहुत पंसद है। इसलिए सलमान खान अपने बाथरुम में हर तरह की साबुन रखते हैं।

सलमान खान ने अपनी फिल्म जय हो का पोस्टर खुद ही बनाया था।

सलमान खान को 'ट्राईजेमिनल न्यूरैल्जिया' नाम की बीमारी है। इस बीमारी में आपके चेहरे की नसों में बहुत ज्यादा दर्द होता हैं। इस बीमारी को सुसाइड डिसीज भी कहते है।

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!