पाखी हेगड़े की दिलचस्प बातें!

May 27, 2021

पाखी हेगड़े ने बॉलीवुड, भोजपुरी के साथ तमिल और मराठी फिल्मों में भी काम किया है।

पाखी हेगड़े ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के धारावाहिक "मैं बनूंगी मिस इंडिया" से की।

पाखी हेगड़े ने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ भी काम किया है।

फिल्म 'गंगा देवी' में पाखी हेगड़े बिग बी की बहु के किरदार में नजर आई थीं।

भोजपुरी सुनेमा में पाखी हेगड़े की जोड़ी दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ के साथ काफी पसंद की जाती है।

पाखी हेगड़े 'पीआरके ओआरजी' की मालकिन भी हैं। इसके जरिये पाखी भोजपुरी सिनेमा की मदद करती आई हैं।

अवार्ड्स की बात करें तो पाखी हेगड़े को रेड एफएम तुलु अवार्ड (2014) से नवाजा गया है।

पाखी के पति का नाम उमेश हेगड़े हैं। उनकी दो बेटियां हैं, जिनका नाम आशना और ख़ुशी है।

पाखी हेगड़े को फोटोशूट करना और डांस करना बेहद पसंद है।

पाखी हेगड़े की पहली भोजपुरी फिल्म 'बैरी पिया', पहली बॉलीवुड फिल्म 'काला सच' और पहली मराठी फिल्म 'शरणागत' है।

भोजपुरी सिनेमा की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!