की दिलचस्प बातें!

श्रद्धा कपूर की लाइफ

March
03
2021

Happy Birthday

Happy Birthday

श्रद्धा कपूर ने 2016 में फिल्म 'बागी' में टाइगर श्रॉफ के साथ काम किया था। फिल्म हिट हुई और उनकी जोड़ी भी काफी पसंद की गई, लेक‍िन रील लाइफ का यह को-स्टार कभी श्रद्धा के क्रश हुआ करते थे।

श्रद्धा कपूर ने कुछ समय पहले हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में टाइगर श्रॉफ पर क्रश होने की बात का खुलासा किया था।

श्रद्धा कपूर ने इस बात को माना था कि टाइगर श्रॉफ स्कूल टाइम में उनके क्रश थे। उन्होंने बताया था कि स्कूल में टाइगर को बास्केटबॉल खेलते देख उन्हें अच्छा लगता था।

श्रद्धा कपूर ने टाइगर को लेकर आगे कहा कि स्कूल के दिनों में दोनों ही एक-दूसरे की फील‍िंग्स से अनजान थे और इस वजह से बात आगे नहीं बढ़ पाई।

श्रद्धा कपूर को लेकर टाइगर श्रॉफ ने भी उनपर क्रश होने की बात क़ुबूल की थी।

टाइगर श्रॉफ ने श्रद्धा कपूर को प्रपोज नहीं करने का अफसोस भी जताया था।

श्रद्धा कपूर को लेकर टाइगर श्रॉफ ने कहा कि 'मैं डरता था, मैं बस उसे देखा करता था। जब वो हॉलवे से गुजरती थी तो उसके बाल उड़ते थे।

श्रद्धा कपूर और टाइगर दोनों का यूं अनजान रहना उनकी प्रेम कहानी को आगे नहीं बढ़ा पाया।

वहीं श्रद्धा कपूर का नाम रोहन श्रेष्ठ के साथ चर्चा में है। फैंस दोनों के अफेयर की जमकर बातें करने लगे हैं।

हाल ही में श्रद्धा कपूर की शादी की खबरों ने भी जोर पकड़ा था। हालांकि बाद में वो सभी खबरें झूठी निकलीं।

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!