वरुण धवन और नताशा दलाल की लव स्टोरी!

January 25, 2021

वरुण धवन और नताशा दलाल 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले उनके प्री-वेड‍िंग फंक्शंस की खबरें बी-टाउन से लेकर फैंस तक में काफी चर्चा रही।

नताशा दलाल मुंबई बेस्ड फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (FIT), न्यूयॉर्क से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है। वे 2013 में भारत वापस आ गई थीं।

नताशा दलाल ने न्यूयॉर्क से आने के बाद खुद का डिजाइन हाउस लॉन्च किया। उनके इस फैशन डिजाइन हाउस का नाम नताशा दलाल लेबल है।

नताशा दलाल का डिजाइन हाउस लेबल ब्राइडल और वेड‍िंग आउटफिट्स के लिए मशहूर है।

वरुण संग नताशा के रिलेशन की बात करें तो दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट किया। वरुण धवन ने करीना कपूर के चैट शो व्हाट वीमेन वान्ट में नताशा संग अपनी पहली मुलाकात का खुलासा भी किया था।

वरुण ने बताया था कि नताशा के साथ उनकी पहली मुलाकात स्कूल में छठीं क्लास में हुई थी। दोनों कई सालों तक दोस्त रहे। बाद में उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया।

वरुण और नताशा ने काफी समय तक अपने रिलेशन को प्राइवेट रखा था। इसके पीछे ये भी वजह है कि नताशा को लाइमलाइट में आना पसंद नहीं है।

वरुण धवन ने शादी से करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम पर नताशा के लिए अपने प्यार और लगाव का इजहार किया था।

वरुण धवन ने नताशा दलाल के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार किया था। बर्थडे विश करते हुए वरुण ने नताशा के साथ फोटोज शेयर की थीं।

वरुण धवन और नताशा दलाल 24 जनवरी को शादी के बंधन में बंधे।

बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार और चटपटी खबरों को जानने के लिए यहाँ क्लिक करें!