October 01, 2020

Bigg Boss हाउस बना इंटिमेट हाउस!

राहुल महाजन घर में रहने के दौरान एक कसानोवा के रूप में जाने जाते थे। उन्हें टॉपलेस होने के लिए जाना जाता था और स्विमिंग पूल में पायल रोहांतगी के साथ रोमांस करते हुए सीज़न 2 की काफी चर्चा हुई थी। इसी के साथ राहुल को कई बार पूजा बेदी को भी इम्प्रेस करते हुए देखा गया था।

वीना और अश्मित की हॉट केमिस्ट्री ने घर में तापमान बढ़ा दिया था। दोनों को इंटिमेट होते हुए कई बार देखा गया और उन्होंने कभी चमकते कैमरे की परवाह नहीं की। इनकी इंटिमेसी के चर्चे लोग आज भी बहुत करते हैं। हालाँकि, अब वीणा की शादी हो गई हैं।

सीजन 8 ने डिआंड्रा और गौतम के बीच प्यार की गर्म चिंगारी के कारण शोर मचाया। दोनों ने बाथरूम में एक स्टीमिंग रोमांस किया और काफी इंटिमेट टाइम बिताया क्यूंकि वहां जासूसी करने के लिए कैमरे नहीं थे। वहीँ इस कपल को कैमरा रोल पर अपना 'प्यार' दिखाने से भी डर नहीं था।

घर के सबसे प्यारे जोड़े में से एक गौहर और कुशाल थे। शो खत्म होने के बाद भी उनका रोमांस जारी रहा। उन्होंने बिग बॉस के घर में सुंदर और रोमांटिक यादें बनाईं।

जैसे कि गौहर और कुशाल का प्यार पर्याप्त नहीं था 7 वें सीजन में हवा में बहुत प्यार था। तनीषा और अरमान की रोमांटिक कहानी बहुत ही सनसनीखेज थी। खबरों की मानें तो इन दोनों को सलमान ने चेतावनी दी थी क्योंकि वे घर में इंटिमेट होते हुए पकड़े गए थे।

सबसे यादगार प्रेम प्रसंगों में से एक करिश्मा और उपेन का था। वे बहुत लंबे समय से एक रिश्ते में थे लेकिन बाद में दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।

शो में सबसे लंबे समय तक चलने वाले जोड़े में से एक रोशेल और कीथ थे जिन्होंने शो के बाहर आते शादी कर ली थी। उनके एक होने ने हमें कई पॉजिटिव वाइब दी और उनके चेरी ब्लॉसम रोमांस ने भी यादगार कहानी दी!

बिग बॉस 11 के सबसे इंटिमेट जोड़ों में से एक पुनीत और बंदगी थे। उनके प्रेम संबंधों और इंटिमेसी ने कई हेडलाइन्स पर राज़ किया। हालांकि यह सच नहीं माना जाता था क्योंकि यह माना जाता था कि पुनेश की शादी पहले से हुई थी और बंदगी का भी एक रिश्ता था।

बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस और माहिरा ने भी अपनी बढ़ती नज़दीकियों से कई चर्चाओं में हिस्सा लिया, यही नहीं शो खत्म होने के बाद भी दोनों साथ में हैं मगर न जाने क्यों अपने रिलेशनशिप पर वो 'जस्ट फ्रेंड्स' का टैग लिए घूमते हैं!

अभिनेता-मॉडल आर्यन वैद सीजन 1 में बिग बॉस के घर में एक और मॉडल अनुपमा वर्मा के साथ थे। इस शो में दोनों की नज़दीकियों ने रियलिटी शो की टीआरपी खूब बढ़ाई। भले ही बिग बॉस 1 में विवादित क्वीन राखी सावंत थीं, लेकिन फैंस अनुपमा और आर्यन के बीच के रोमांस को देखने के लिए काफी उत्साहित रहते थे।

बिग बॉस और टीवी जगत से जुड़ी कई और रोचक ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें! 

Click Here