आज का राशिफल 14 मई 2019: सिंह-तुला राशि वालों को नौकरी में होगी परेशानी, इन 6 राशियों की खुलेगी किस्मत

मकर (Capricorn) राशि के लोग अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक अच्छा दिन बिताएंगे। मीन (Pisces) राशि को मिलेंगे अच्छे परिणाम। आप भी जानिए अपनी राशि अनुसार अपना आने वाला कल।

14 मई 2019 का राशिफल ( फोटो साभार- हिंदी रश)

अक्सर हमारे जीवन के अंदर हमारी राशि पर कभी अच्छा तो कभी बुरा प्रभाव तो पड़ता ही है। इससे आपके के काम पर भी असर होता हैं। तो इसके लिए जरूरी है कि आप आने वाले वक्त के बारे में जाने। ऐसे में हम आपको बताएंगे 14 मई 2019 का  राशिफल (14 May 2019 Horoscope) जिसके जारिए आप अपने आने वाले वक्त (Future) में होनी वाली गतिविधियो को जान सकते हैं।

मेष राशि
मेष राशि के लोगों को अपने व्यवसाय और नौकरी में मनचाहें परिणाम प्राप्त होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप घरेलू सामानों पर खर्च करेंगे। आप एक यात्रा पर निकल सकते हैं।

वृषभ
वृषभ राशि के लोगों को पुरानी और लगातार समस्याओं से राहत मिलेगी। पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे बने रहेंगे। आज आप बेचैन महसूस कर सकते हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग अपने दैनिक कार्यों में कुछ कठिनाइयों का सामना करेंगे। किसी प्रकार का मानसिक तनाव रहेगा। आप अपनी माँ या बेटी के कारण चिंतित रह सकते हैं।

कर्क
कर्क राशि वालों को अचानक से धन लाभ प्राप्त होगा। आप अपने सहयोगी का समर्थन प्राप्त करने के बाद काम पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप नए लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे।

सिंह
सिंह राशि के लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आपको अपनी माँ से उदासीनता का सामना करना पड़ेगा। छात्रों को सही परिणाम मिलेंगे। पैसों से जुड़ा लाभ के मामले में ये दिन आपका अच्छा होगा।

कन्या
कन्या राशि के लोगों को नौकरी या व्यवसाय में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

तुला
तुला राशि के लोग अपनी सेहत में उतार-चढ़ाव झेलेंगे। कुछ लंबित कार्य होंगे जिनकी वजह से आप परेशानी महसूस करेंगे। आपका खर्चा अधिक रहेगा।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोग दिन भर बहुत खुश और हंसमुख रहेंगे। व्यापार और नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

धनुराशि
धनु राशि के लोग बेहतरीन दिन की शुरुआत करेंगे। आपको रुका हुआ भुगतान प्राप्त होगा। आप काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको धन लाभ हो सकता है।

मकर राशि
मकर राशि के लोग अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक अच्छा दिन बिताएंगे और तीर्थ यात्रा पर आप निकल सकते हैं। पैसों से जुड़े लाभ होने की संभावना है। आपको सरकार से संबंधित कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझना पड़ सकता है। आपका खर्च अधिक होगा। आपको सलाह दी जाती है कि आप शांत रहें और अपना आपा न खोएं।

मीन राशि
मीन राशि के लोगों को हर चीज में अच्छे परिणाम मिलेंगे। पैसों से जुड़े लाभ के कारण आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। आप धार्मिक गतिविधियों के प्रति आकर्षित महसूस करेंगे। किसी विदेशी भूमि से आपको शुभ समाचार मिलेगा।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।