अयोध्या नेशनल हाइवे के हादसे में 21 मजदूर हुए घायल, घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती

अयोध्या नेशनल हाइवे हादसा: पिछले काफी दिनों से उत्तर प्रदेश में कई गाड़िया लड़ी है। जिसमे कई मजदूरों ने अपनी जान भी गवाई है। इस बीच बीच उत्तरप्रदेश के अयोध्या नेशनल हाईवे का एक हादसा और सामने आया है।

अयोध्या नेशनल हाइवे के हादसे में 21 मजदूर हुए घायल

अयोध्या नेशनल हाइवे हादसा: पिछले काफी दिनों से उत्तर प्रदेश में कई गाड़िया लड़ी है। जिसमे कई मजदूरों ने अपनी जान भी गवाई है। इस बीच बीच उत्तरप्रदेश के अयोध्या नेशनल हाईवे का एक हादसा और सामने आया है। दरअसल अयोध्या नेशनल हाइवे 28 पर पुणे से आ रही कामगारों से भरी पिकअप गाड़ी आगे चल रही ट्रक से भिड़ गई। इस हादसे में पिकअप में सवार 21 मजदूर घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए अयोध्या जिला अस्पताल लाया गया।

इन घायल लोगों में 14 लोगो के इलाज के बाद उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वही 7 लोगो को अभी भी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें से दो लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं। गंभीर घायलों में एक महिला व एक बच्चा शामिल है।

पिकअप में सवार 27 कामगार मजदूर बस्ती व सिद्धार्थनगर जा रहे थे

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि पुणे से पिकअप में सवार 27 कामगार मजदूर बस्ती व सिद्धार्थनगर जा रहे थे।  अयोध्या के हवाई पट्टी क्षेत्र में आगे चल रही ट्रक से सुबह के वक्त पिकअप टकरा गई, जिसमें पिकअप सवार 21 कामगार घायल हो गए. 14 कामगारों के उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई है और उन्हें साधनों के माध्यम से उनके गंतव्य स्थान बस्ती व सिद्धार्थनगर भेजा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। एक महिला व एक बच्चे को थोड़ी ज्यादा चोटें लगी हैं। जिलाधिकारी व एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।

यह भी पढ़े: प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना बोलीं- यूपी सरकार को राजनीति सूझती रही और हमें परमिशन तक नहीं दी

कुशीनगर में बस हादसा

इससे पहले कुशीनगर में मजदूरों से भरी बस का एक्सीडेंट हो गया।  इस दौरान 12 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कुशीनगर के एनएच 28 पर शाही पेट्रोल पंप के पास कामगारों को लेकर बिहार जा रही बस ने प्याज से भरे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बस के केबिन और आगे बैठे 12 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। बस नोएडा से बिहार के भागलपुर जा रही थी। वहीं, घायलों में 7 मजदूरों की हालत नाजुक है।

हमीरपुर में बस पलटी

वहीं, उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में भी प्रवासी मजदूरों से भरी एक बस पलट गई है। इस बस में महिलाएं, बच्चे सहित 31 यात्री सवार थे। सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी फारेस्ट के पास बस पलटने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया है। बताया गया कि बस नोएडा से महोबा जा रही थी। ड्राइवर की झपकी के कारण हादसा हुआ। इस हादसे में कुछ मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: