आज का राशिफल 23 मई 2019: मिथुन और मकर राशि वाले लोगों को झेलनी पड़ेगी परेशानी, इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत

कुंभ (Aquarius) राशि के लोग यात्रा के साथ-साथ दिनचर्या के कामों में फंस जाएंगे। तो वहीं, धनु (Sagittarius) राशि के लोग खुशहाल दिन बिताएंगे। आप भी जानिए अपनी राशि अनुसार अपना आने वाला कल।

23 मई 2019 का राशिफल ( फोटो साभार- हिंदी रश)

रोजमर्रा की लाइफ के अंदर हमारी राशि पर कभी अच्छा तो कभी बुरा प्रभाव तो पड़ता ही है। इससे आपके के काम पर भी असर होता हैं। तो इसके लिए जरूरी है कि आप आने वाले वक्त के बारे में जाने। ऐसे में हम आपको बताएंगे 23 मई 2019 का  राशिफल (23 May 2019 Horoscope) जिसके जारिए आप अपने आने वाले वक्त (Future) में होनी वाली गतिविधियो को जान सकते हैं।

मेष राशि

मेष राशि के लोग एक अच्छा दिन बिताएंगे जिसमें उनकी सभी चीजें उन्हें मिलेगी। आप दिन भर प्रसन्न और शांत रहेंगे। आपका खर्च सीमा पार नहीं करेगा और आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग अपनी स्वास्थ्य समस्याओं से उबरेंगे। आप अपने संघर्षों को हल करने और एक टीम में सहकारी रूप से काम करने में सक्षम होंगे। पैसों से संबंधित नकुसान हो सकता है, जिसके लिए आप सावधान रहें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को काम पर अपने सहयोगियों की कठिनाइयों और विरोध का सामना करना पड़ेगा। वर्कप्लेस पर आपको जिम्मेदारियों से राहत मिलेगी। आप अपने वर्कप्लेस पर बढ़ता की भावना महसूस करेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग अपनी सैलेरी और खर्चे के बीच संतुलन बनाने में सक्षम होंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको काम पर कुछ दुश्मनों का सामना कर सकते हैं और घर में किसी मुसीबत से निपटना पड़ सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए सहजता रहेगी। काम के मामले में आपका दिन ठीक रहेगा। आपका खर्च अधिक होगा। आपके मन में अनावश्यक नकारात्मक विचार आ सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग एक अलग तरह की गतिविधियों को करने में अपना दिन बिताएंगे। आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज के दिन छात्रों को अपने काम में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

तुला राशि

तुला राशि के लोग अपने निवेश की योजना बनाने या उन्हें क्रम में रखने के लिए काफी मेहनत खर्च करेंगे। कुछ बाधाओं को पार करने के बाद ही आपकी चीजें मिलेंगी। यदि आप खुशी-खुशी अपनी ज़िम्मेदारियाँ निभाएँगे, तो बहुत अच्छा होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग अपने झगड़ों को सुलझाने और रिश्तों को निभाने में सक्षम होंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप अपने लिए कुछ खर्चा कर सकते हैं। आप एक नई डील साइन कर सकते हैं या एक नया प्रोजेक्ट हासिल कर सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के लोग खुशहाल दिन बिताएंगे। आपके घर कुछ बिनबुलाए मेहमान आ सकते हैं। आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक रहेगा और आपको अपने जीवन साथी का  साथ बिना किसी शर्त के मिल जाएगा।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों का मुड आज दिनभर बदलता रहेगा। वह उन लोगों से माफी मांगेंगे जिन्हें उन्होंने अतीत में चोट पहुंचाई होगी। आप अपने काम पर अच्छा खासा दिन बिताएंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग यात्रा के साथ-साथ दिनचर्या के कामों में फंस जाएंगे। छात्र अपने शानदार परिणामों से प्रसन्न होंगे। प्रिय मित्र के साथ या भाई के साथ आपका झगड़ा हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को बेचैनी महसूस होगी और काम में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने अलौकिक स्वभाव के कारण आपको अपने वरिष्ठों की आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने पिता या किसी चाचा के कारण लाभ होगा।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।