Independence Day 2019: लाल किला पर नहीं बल्कि यहां पहली बार फहराया गया था तिरंगा, जानिए ऐसी कई रोचक बातें

15 अगस्त (15 August 2019) को भारत अपना 73वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2019) मनाने जा रहा है। इस खास मौके पर जानिए भारत के स्वतंत्रता दिवस और देश से जुड़ी कई अनकहें बातें, जिनके बारे में शायद ही जानते होंगे आप।

स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी कई रचक बातें (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

जब भी हम अपने देश के तिरंगे को देखते है तो हमारे में मन देशभक्ति की भावना भर आती है। इस बार भारत 15 अगस्त को अपना 73वां स्वतंत्रता दिवस मनाने वाला है। ऐसे में इस खास मौके पर हम आपको  15 अगस्त से जुड़े कुछ ऐसे रोचक किस्सों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। वैस इस बार का 15 अगस्त और भी खास है क्योंकि इस दिन भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षा बंधन भी है।

आखिर 15 अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस

वैसे तो भारत को अनौपचारिक रूप से 18 जुलाई, 1947 को स्वतंत्रता मिल गई थी, लेकिन लॉर्ड माउंटबेटन ने 15 अगस्त को भारत की आजादी का दिन चुना था। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 15 अगस्त को ही जापान ने सेना के सामने आत्मसमर्पण किया था।

लाल किले पर नहीं इस जगह फहराया गया था पहली बार झंडा

लाल किले पर नहीं बल्कि भारत का राष्ट्रीय झंडा पहली बार 7 अगस्त 1906 को कोलकत्ता के पारसी बागान स्क्वायर पर फहराया गया था, जोकि लाल, पीले और हरे रंग का था।

ये बनाते है भारत का गौरवशाली ध्वज

भारत का गौरवशाली ध्वज बनाने के लिए खादी विकास और ग्रामोद्योग आयोग को अधिकार दिया गया है। धारवाड़ में कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग संयुक्ता संघ ध्वज बनने वाले एकमात्र निर्माता है।

15 अगस्त तक भारत के पास नहीं था अपना राष्ट्रगान

15 अगस्त के दिन भले ही भारत आजाद हो गया था, लेकिन उस समय तक देश के पास अपना कोई राष्ट्र गान नहीं था। जबकि रवींद्रनाथ टैगोर ने 1911 में ही  ‘जन-गण-मन’ लिख लखा दिया था। जिसके 1960 में राष्ट्रगान बनाया गया।

जब गोवा नहीं था भारत का हिस्सा

स्वतंत्रता के बाद पुर्तगाल ने अपना संविधान बदलकर खेल खेला और गोवा को अपना राज्य घोषित किया। लेकिन 19 दिसंबर, 1961 को भारतीय सशस्त्र बलों ने गोवा को जीत लिया और इसे भारत से मिला दिया।

Independence Day 2019: 15 अगस्त पर अपनों को भेजें ये खास मैसेज, जताएं अपने देश के लिए सम्मान और प्यार

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।