आज का राशिफल 30 जुलाईः मेष और वृषभ राशि के लोगों को रखना होगा अपनी बोली पर कंट्रोल, इन राशियों को मिलेगा लाभ

हमारी राशि पर कभी सकारात्मक तो कभी नकारात्मक प्रभाव तो पड़ता ही रहता है। इससे आपके के काम भी प्रभावित होते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) यानी 30 जुलाई 2019 आपके लिए कैसा रहने वाला है।

आज का राशिफल (फोटो: हिंदी रश)

हमारी राशि पर कभी सकारात्मक तो कभी नकारात्मक प्रभाव तो पड़ता ही रहता है। इससे आपके के काम भी प्रभावित होते हैं। ऐसे में ये चीज आपके रोजाना के काम को भी प्रभावित करती हैं। तो इसके लिए जरूर है कि आप आने वाले वक्त और कल के बारे में जाने। यानी राशि के मुताबिक आप ये जाने कि आपका आने वाला वक्त (Future) कैसा होने वाला है। यहां हम आपको बता रहे हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) यानी 30  जुलाई 2019 आपके लिए कैसा रहने वाला है।

मेष
मेष राशि के लोग आज कठोर लहजे में बात कर सकते हैं इसलिए अपने दैनिक बातचीत पर कंट्रोल रखें। अपने दुश्मनों को लेकर सतर्क रहें क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी बहस और चर्चा से दूरी बनाए रखें। आपके नाराज होने के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं।

वृषभ
वृषभ राशि के लोग मानसिक तनाव से परेशान रहेंगे। अपनी बोली पर कंट्रोल रखें। आपको धन लाभ हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन काफी कठिन होगा।

मिथुन
मिथुन राशि के लोग कुछ मानसिक तनावों से घिरे रहेंगे। स्वास्थ्य से जुड़े मामले होंगे। अनावश्यक मामलों और अन्य झगड़ों या मुद्दों से दूर रहें।

कर्क
कर्क राशि के लोग अपनी पारिवारिक समस्याओं से परेशान रहेंगे। आप अपनी मां के साथ विवाद कर सकते हैं। रूटीन के कामों में अधिक खर्चा होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि शारीरिक थकावट और सिरदर्द की संभावना है।

सिंह
सिंह राशि के लोगों को अतिरिक्त काम के बोझ से जूझना पड़ेगा। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें क्योंकि पेट से संबंधित विकार आपको परेशान कर सकते हैं। आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ बहस कर सकते हैं। अनावश्यक खर्च आपको परेशान करेंगे।

कन्या
कन्या राशि के लोग कार्यक्षेत्र में बहुत ज्यादा काम से परेशान रहेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहना आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से आपके पक्ष में नहीं होगा।

तुला
तुला राशि के लोग आज किसी बात को लेकर बेचैन रहेंगे। बहुत अधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक परेशानी रहेगी। कहीं फंसा हुआ धन आज मिल जाएगा। आप आध्यात्मिक की तरफ अधिक झुकाव महसूस करेंगे।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोग किसी बात को लेकर संशय में रहेंगे। आपको नियमित बातचीत के दौरान अपनी बोली पर ध्यान देना चाहिए, नहीं तो चीजें आपके खिलाफ हो जाएंगी। आपके धन में वृद्धि की संभावना रहेगी।

धनु
धनु राशि के लोगों को आर्थिक मामलों के बारे में अच्छी खबर मिलेगी। आपको बिजनेस में धन लाभ होगा। आज आप कुछ नया खरीद सकते हैं। छात्रों को अतिरिक्त प्रयास में करना होगा।

मकर
मकर राशि के लोगों को धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपके सभी कार्य आसानी से हो जाएंगे। आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आपका खर्च अधिक होगा।

कुंभ
कुंभ राशि के लोगों को अपनी चल रही समस्याओं में राहत मिलेगी। आपके दोस्त की सहायता से आपके कार्यों में सफलता मिलेगी। आज अपना ध्यान बनाए रखें। आपको नौकरी में अच्छी खबर मिलेगी।

मीन 
मीन राशि के लोगों को शारीरिक समस्याओं से जूझना पड़ेगा। किसी चोर या लापरवाही की वजह से आज आपको कोई वस्तु गंवानी पड़ सकती है इसलिए सतर्क रहें। पैसों की कमी से आप परेशान हो सकते हैं। छात्रों को अतिरिक्त कोशिश करनी होगी।

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।