आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, छात्रों ने याचिका दायर कर की जल्द सुनवाई की मांग

मुंबई मेट्रो फेज 3 के निर्माण के लिए आरे कॉलोनी के 2500 पेड़ो की कटाई को लेकर विवाद और गहरा गया है। शनिवार से यहां छात्र यहां प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मामले में अब तक 35 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसे लेकर छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

आरे में पेड़ों की कटाई रोकने के लिए प्रदर्शन करते छात्र। (फोटोः फेसबुक)

मुंबई में प्रस्तावित मुंबई मेट्रो 3 के निर्माण के लिए आरे कॉलोनी (Aarey Colony Trees)  के 2500 पेड़ो की कटाई का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को यहां पेड़ों की कटाई को लेकर प्रदर्शन और गहरा गया। यहां आने जाने पर रोक लगा दी गई। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी डटे रहे, तो 38 लोगों की गिरफ्तारी हुई और 50 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। प्रदर्शन कर रहे कई नेताओं को भी हिरासत में लिया गया। हाईकोर्ट के आदेशों की परवाह किए बिना अधिकारियों ने यहां के 1500 पेड़ों को एक दिन में ही काट दिया है। पुलिस ने आरे में धारा 144 लगाई हुई है।

आरे  (Aarey Forest) में स्थानीय और टूरिस्ट को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को कुछ स्टूडेंट्स ने आरे में पेड़ों की कटाई रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। अपनी याचिका में उन्होंने कहा कि भारत के मुख्य न्यायाधीश को अपने विशेषाधिकार का इस्तेमाल कर इस पर तुरंत कार्रवाई कर पेड़ों की कटाई रोकने के आदेश देने चाहिए। उन्होंने लिखा कि 4 अक्टूबर से आरे के पेड़ों को गैर कानूनी तरीके से काटा जा रहा है। शांति से प्रदर्शन कर रहे लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है। ऐसी स्थिति में स्टूडेंट्स चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर जल्द से सुनवाई करे।

वीडियो में  देखिए फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी जताया विरोध-

पेड़ों की कटाई के विरोध में नेता-अभिनेता

आरे में पेड़ों की कटाई (Protest Against Aarey Forest Demolished) को लेकर नेताओं से लेकर अभिनेताओं तक ने आवाज उठानी शुरू कर दी है। महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार के दोनों दल एक दूसरे पर आरोप लग रह हैं। शिव सेना देवेंद्र फड़नविस सरकार को इसका जिम्मेदार बता रही है। वहीं, फरहान अख्तर, कंगना रनौत जैसे कई बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस इसकी कटाई का विरोध कर रहे हैं। मामले को तूल पकड़ता देख बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए याचिकाकर्ताओं को सुप्रीम कोर्ट जाने की सलाह भी दी थी।

कंगना रनौत ने एक बार फिर सोशल इश्यू पर रखी अपनी बेबाक राय, आरे के जंगलों को काटने पर जताई चिंता

यहां देखिए, इतना आसान नहीं था बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत का सफर…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।