ईशा अंबानी-आनंद पीरामल को मिला सबसे महंगा वेडिंग गिफ्ट, जानिए इसकी खासियत

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी-आनंद पीरामल 12 दिंसबर को शादी के बंधन में बंधेंगे...

रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी-आनंद पीरामल 12 दिंसबर को शादी के बंधन में बंधने के बाद 450 करोड़ के पांच मंजिला अपार्टमेंट में शिफ्ट हो जाएंगे। इस प्रॉपटी को 2012 में आनंद पीरामल के पिता अजय पीरामल ने हिंदुस्तान यूनिलीवर से 6 साल पहले खरीद था।

मुंबई के वर्ली में समुंद्र के किनारे स्थित इस अपार्टमेंट में ईशा अंबानी और आनंद पीरामल शादी के बाद अपनी आगे की जिंदगी बिताएंगे। ओल्ड गुलीटा नाम के इस अपार्टमेंट को स्वाती और अजय पिरामल की तरफ से शादी के तोहफे के तौर पर आनंद और ईशा को दिया जा रहा है।

बृहन्मुंबई नगर निगम ने इस साल 19 सितंबर को इस संपत्ति को मंजूरी दे दी और पिरामल फैमिली को इस पर अधिकार जमाने की अनुमति दी थी। जबकि अंबानी निवास एंटीलिया देश में सबसे ज्यादा संपत्ति वाला निवास माना जाता है, शादी के बाद ईशा अंबानी का होने वालाघर भी इसी तरह की लीग में है।

ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि ईशा अंबानी-आनंद पीरामल जिस अपार्टमेंट में रहने वाले हैं, उसकी क्या खासियत है…

  • गुलीटा 50 हजार वर्ग फुट से अधिक फैला हुआ है। यह पांच मंजिला हैं और खूबसूरत समुंद्र के सामने बना हुआ है।
  • बिल्डिंग के बेसमेंट में एक लॉन और बहुत सारे कमरे हैं।
  • बेसमेंट में ओपन एरिया वाटर बॉडी भी मौजूद है।
  • घर के बाकी मंजिल पर डाइनिंग हॉल बेडरुम और बाकी चीजों के लिए कैमरे बने हुए होंगे।
  • बंगले के हर एक फ्लोर में लाउंज एरिया और ड्रेसिंग रूम होगा।

  • 1 दिसंबर को बंगले में एक पूजा होगी और 12 दिसंबर के बाद ईशा-आनंद यहां आएंगे।
  • बंगला अरब सागर के किनारे स्थित होगा, जहां से समुंद्र का शानदार नजारा दिखेगा।

बताते चलें किअंबानी निवास, एंटीलिया दुनिया की दूसरी सबसे महंगी आवासीय संपत्ति है और ब्रिटिश रॉयल परिवार के घर बकिंघम पैलेस के बाद इसका नंबर आता है। अंबानी ‘अल्टामाउंट रोड घर 27 मंजिलाओं में फैला हुआ है जिसका 600 कर्मचारी इसका ख्याल रखते हैं। मुकेश और नीता अंबानी बेटे आकाश-अनंत और बेटी ईशा के साथ एंटिलिया में रहते हैं। अंबानी निवास का नेट वर्थ 14,000 करोड़ रुपये है।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।