Akshaya Tritiya 2019: आज गोल्ड के साथ-साथ खरीदें ये चीजें, अक्षय तृतीया पर ना करें ये काम

आज अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2019)है। अक्षय तृतीया का त्योहार वैशाख मास की शुक्ल पक्ष को मनाया जाता है। ये दिन साल का सबसे शुभ दिन माना जाता है। इस दिन आप कोई भी काम बिना राशि और संयोग जाने कर सकते हैं।

अक्षय तृतीया 2019।

आज अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2019)है। अक्षय तृतीया का त्योहार वैशाख मास की शुक्ल पक्ष को मनाया जाता है। ये दिन साल का सबसे शुभ दिन माना जाता है। इस दिन आप कोई भी काम बिना राशि और संयोग जाने कर सकते हैं। आज के दिन लक्ष्मी मां की पूजा होती है और सोना खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। लेकिन सोना हर किसी के लिए संभव नहीं हो पाता है, इसलिए हम आपको बता रहे हैं कि आप सोना के अलावा क्या खरीद सकते हैं और अपने भाग्य को संवार सकते हैं।

देश में हर वर्ग के लोग हैं। अमीर भी गरीब भी। कुछ सोना खरीद सकते हैं तो कुछ नहीं खरीद सकते। ऐसे में जो आज के दिन सोना नहीं खरीद सकते वे मां लक्ष्मी की मूर्ति को घर ला सकते हैं और उसे अपने घर के मंदिर में या पवित्र जगह पर स्थापित कर सकते हैं। मध्यम वर्ग के लोग मां लक्ष्मी की चांदी की चरण पादुका ला सकते हैं और उसकी पूजा करके मंदिर में स्थापित कर सकते हैं। मध्यम और उच्च वर्ग के बीच के लोग अपने घर में सोने का छोटा सिक्का लाकर अपने घर के मंदिर में स्थापित कर सकते हैं।

यहां जानिए अक्षय तृतीया के दिन क्या करें और क्या न करें-

1. आज के दिन सभी को मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। लेकिन मां लक्ष्मी की पूजा से ही आपको फल प्राप्ति नहीं होगी। फल प्राप्ति के लिए आपको मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी पूजा करनी चाहिए। मां लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) और भगवान विष्णु  की एक साथ पूजा करने से आपके लिए अच्छे संयोग बनेंगे और धन-लाभ की प्राप्ति होगी।

2. आज के दिन मन में किसी के प्रति ईर्ष्या और क्रोध नहीं करना चाहिए। अगर आज कोई व्यक्ति क्रोध करता है तो उससे मां लक्ष्मी दूर चली जाती हैं। वह कभी ऐसे लोगों के पास नहीं रुकती जिनके मन में क्रोध और ईर्ष्या का भाव होता है। आज आप अपने मन को शांत रखें और अपना दिन खुशी-खुशी बिताएं।

3. हम अक्सर दान देते हैं। देने लेकिन आज के दिन का दान का खास महत्व होता है। आज हमें ध्यान रखना होता है कि क्या दान में दे। हम आए दिन लोगों की रुपए दान करते हैं लेकिन आज के दिन जरुरतमंद को दान देना और भोजन कराना बहुत ही फलदायक माना जाता है। मां जरुरतमंद को खाना खिलाने से मां लक्ष्मी आप पर किरपा करेंगी।

4.  आज का दिन बहुत ही शुभ होता है। इसलिए माना जाता है कि घर में सोना लाना बहुत जरूरी है, लेकिन जो लोग सोना नहीं खरीद सकते हैं, वे लोग अपने घर धातु की बनी कोई भी वस्तु ले जा सकते हैं। चाहे वो पीतल की हो या फिर चांदी की। आप तांबे के वस्तु भी ले जा सकते हैं।

साप्ताहिक राशिफल: 6 से 12 मई कर्क-तुला राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, जानिए कैसे बीतेगा आपका आने वाला कल

नोटः ये उपरोक्त बातों पर अमल करने से पहले अपने पंडित या इस मामले के विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें। 

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।