मासिक राशिफल, अप्रैल: इन 6 राशियों को होगा जबरदस्त धन लाभ, आप भी जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

मीन राशि के लोग अप्रैल के महीने में बहुत कॉन्फिडेंस महसूस करेंगे। भाइयों के समर्थन के कारण उन्हें कई प्रकार के लाभ प्राप्त होंगे। तो वहीं, कुंभ राशि के लोग अप्रैल के महीने में फेमस हो जाएंगे।

अप्रैल का राशिफल। (फोटोः समयम)

हम में से ज्यादातर लोग ये जानने के लिए हमेशा एक्साइटेड रहते हैं कि उनका आने वाला भविष्य कैसा रहेगा। किस तरह का लाभ हमें प्राप्त होगा। किस तरह की परेशानी उनके अच्छे कामों में बाधा बन सकती है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं इस महीने का राशिफल। यानी इस अप्रैल के महीने में आपका वक्त कैसे बीतेगा हम आपको राशि अनुसार बताएंगे। तो जानिए क्या कहती है आपकी राशि? और कैसा होगा आपका समय?

मेष राशि

सेलिब्रिटी– अजय देवगन, इमरान हाशमी, रानी मुखर्जी, लारा दत्ता

राशिफल- मेष राशि वाले लोग अलग-अलग सोर्स से पैसे हासिल करेंगे। धन के मामले में यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। यह महीना उन लोगों के लिए भी अच्छा साबित होगा जो राजनीति के क्षेत्र में हैं। महीने की शुरुआत में उन लोगों को नए प्रोजेक्ट मिलेंगे जो बिक्री, फैशन और फिल्मी क्षेत्र में काम करते हैं। आप अपने बच्चों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। हायर एजुकेशन में मेहनत करने वालों के लिए यह महीना अच्छे परिणाम लेकर आएगा। आप अपने अपोजिट सेक्स के प्रति ज्यादा आकर्षित महसूस कर सकते हैं। यह लव के मामले में एक अच्छा महीना होगा। पूरे महीने के दौरान ट्रेवलिंग करने की संभावना रहेगी। जो कि आपके लिए सफल साबित होगा। हेल्थ के मामले में ये महीना अच्छा रहेगा और पुरानी समस्याएं इस महीने खत्म हो सकती हैं। आप धार्मिक चीजों के प्रति अधिक आकर्षित महसूस करेंगे और उन पर खर्चा भी करेंगे।

वृषभ राशि

सेलिब्रिटी– वरुण धवन, मनोज बाजपेयी, माधुरी दीक्षित, सनी लियोन

राशिफल- वृषभ राशि वाले लोगों के लिए यह महीना मिक्स रिजल्ट लेकर आ सकता है। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप अपने पर काबू रखें। वरना आपकी सारी चीजें खराब हो सकती है। करियर के लिहाज से ये महीना आपके लिए शानदार होने वाला है। जॉब में आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। इस महीने पैसों का प्रवाह भी अच्छा रहेगा। साथ ही आपको अपनी सेहत के लिए थोड़ा सावधान रहना होगा। इन दिनों किसी के साथ चल रही कड़वाहट भी दूर हो जाएगी यदि आप प्रयास करेंगे। आपकी शादीशुदा जिंदगी बेहतरीन रहेगी। साथ ही लव अफेयर के मामले में भी ये महीना अपने लिए अच्छा साबित होगा। इस महीने आप किसी विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। इस महीने के अंत तक आपको कोई खास पैसों से संबंधित लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि

सेलिब्रिटी- करण जौहर, सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा

राशिफल- मिथुन राशि वाले लोग इस महीने विदेश यात्रा पर जा सकते हैं या फिर उन्हें विदेश से जॉब का ऑफर मिल सकता है। सोशल स्टेट्स के अंदर आपके पिता का काम आगे बढ़ेगा। आपको अपने सीनियर से सपोर्ट मिलेगा। आपकी फैमिली लाइफ समान्य तौर पर चलेगी। लव अफेयर के मामले में ये महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका ऑनगोइंग अफेयर शादी के बंधन में बदल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए पूरा महीना बेहतरीन उपलब्धियां लेकर आ सकता है, जिसके लिए उन्हें थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आप अपनी सेहत के लिए परेशान हो सकते हैं। आपको किसी तरह की टेंशन हो सकती है। आप इस महीने के मिड में पॉजिटिव रहने का प्रयास कर सकते हैं।

कर्क राशि

सेलिब्रिटी- अर्जुन कपूर, सूरज पंचोली, नसीरुद्दीन शाह, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ

राशिफल– कर्क राशि वाले लोगों को अपने वर्कप्लेस में उपलब्धि हासिल हो सकती है। दोस्तों के जरिए आपको कुछ फायदा मिल सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित मामला आपके फेवर में हो सकता है। इस महीने के बीच में आपको अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी हो जाएगी। आपको आपकी मां का पूरा साथ मिलेगा। आप अपनी सेहत को लेकर परेशान रहे सकते हैं। इस दौरान आपके भाई-बहन आपका सपोर्ट कर सकते हैं। जो लोग जॉब कर रहे हैं उनके लिए ये महीना अच्छा साबित होने वाला है। उन्हें जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। स्टूडेंट्स को उनकी मेहनत के मुताबिक परिणाम हासिल होगा।

सिंह राशि

सेलिब्रिटी- जेनेलिया डिसूजा, कृति सेनन, सैफ अली खान, अरबाज खान

राशिफल- सिंह राशि वाले लोगों के लिए ये महीना शानदार होने वाला है खासकर तो उन लोगों के लिए जो राजनीतिक क्षेत्र में हैं। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं उन्हें इस महीने सफलता हासिल हो सकती है। आपको पढ़ाई के मामले में कुछ परेशानी आ सकती है, लेकिन ऐसे में आप हार बिल्कुल भीन नहीं माने। क्योंकि आपका लक सब कुछ ठीक कर देगा। आपके बच्चे की सेहत आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। किसी भी तरह का गलत काम करने से खुद को बचाएं। आप अपने द्वारा किए गए काम के चलते कुछ जगहों पर फेमस हो सकते हैं। लोगों आपके द्वारा दी गई एडवाइस को फॉलो करेंगे। इस महीने आपकी सैलरी में भी कुछ बढ़त होने की संभावना है।

कन्या राशि

सेलिब्रिटी- करीना कपूर खान, नेहा धूपिया, अक्षय कुमार

राशिफल- कन्या राशि वाले लोग सामाजिक और धार्मिक कार्य में अपना वक्त बिता सकते हैं। आपको प्रॉपर्टी संबंधित मामले में काम करने की जरूरत होगी। आप अपने से अपोजिट जेंडर की तरफ ज्यादा आकर्षित हो सकते हैं। किसी भी गलत काम को करने से बचे क्योंकि उसके चलते आपका नाम बदनाम हो सकता है। आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपकी कानूनी संबंधित परेशानी हल हो जाएगी। जॉब में प्रमोशन होने और जॉब बदलने की भी आसार बन रहे हैं।

तुला राशि

सेलिब्रिटी- अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, नरगिस फाखरी

राशिफल- ये पूरा महीना तुला राशि वाले लोगों के फेवर में होगा। आप पर ज्यादा वर्कलोड आ सकता है। आप अपने बिजनेस से संबंधित कुछ फैसले ले सकते हैं जोकि आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अपनी मां की सेहत की वजह से आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। कानूनी मामले में आ रही सभी परेशानियां इस महीने हल हो जाएगी। यह महीना पैसों के लिहाज से काफी अच्छा रहना वाला है। आपको अपने गुस्से के चलते कुछ नए चैलेंज फेस करने पड़ सकते हैं। इस महीने आप अपना पैसा कपड़ों पर, मेकअप के सामान पर खर्च कर सकते हैं। आपके बात करने का तरीका और व्यवहार आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है।

वृश्चिक राशि

सेलिब्रिटी- ऐश्वर्या राय, अथिया शेट्टी, शाहरुख खान, आदित्य रॉय कपूर

राशिफल- वृश्चिक राशि वाले लोगों को जॉब से संबंधित कुछ अच्छी खबर इस महीने मिल सकती है। इस महीने आप काफी ट्रेवल कर सकते हैं जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। सैलरी बढ़ने के साथ-साथ आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। कानूनी और सरकारी मामले में आपको सफलता हाथ लगेगी। अपनी सेहत की चिंता करने वाले लोगों के लिए ये महीना अच्छा रहने वाला है। इसके अलावा कुछ लोगों की शादी पक्की होने के आसार भी बन रहे हैं। आपके बात करने का तरीका काफी उत्तेजित और आक्रामक होने की वजह से आपको परेशानी हो सकती है।

धनु राशि

सेलिब्रिटी- जॉन अब्राहम, अर्जुन रामपाल, दिया मिर्जा, कोंकणा सेन शर्मा

राशिफल- धनु राशि वाले लोगों को इस महीने हेल्थ से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आपके भाई-बहन के साथ आपका रिश्ता और भी अच्छा होगा और उनसे आपको फायदा भी मिलेगा। पैसों के मामले में ये महीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आपके पार्टनर के साथ आपका रिश्ता सामान्य रहेगा। यदि आप उनके साथ कोऑर्डिनेटर करें तो। आपके खाने की आदत आपका वजन बढ़ने की वजह हो सकती है। आप अपने बिजनेस या नौकरी में बहुत सक्रिय रहेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। आपके सुख और आनंद में बढ़त होने की संभावना है। यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन महीना होगा जो राइटिंग और शिक्षा के क्षेत्र में हैं। इस महीने सुख के लिए आपके साधन बढ़ेंगे।

 

मकर राशि

सेलिब्रिटी- ऋतिक रोशन, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, बिपाशा बसु

राशिफल- मकर राशि के लोगों के लिए यह महीना खर्चे से भरा हो सकता है। आपको हड्डी और पीठ दर्द की परेशानी हो सकती है। इस महीने आप कई यात्रा जा सकते हैं। कानूनी मामलों में आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए ये महीना ठीक रहेगा। अपने बच्चों के साथ मेलजोल बनाए रखना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको प्रॉपर्टी से संबंधित परेशानियों का हल मिल सकता है। सरकारी संपत्ति से लाभ होने की संभावना है। वर्कप्लेस में आपको अपने सहयोगी का साथ मिलेगा। पूरे महीने के दौरान विदेश यात्रा की संभावनाएं रहेगी। आपके भाई-बहनों का समर्थन आपके लिए फायदेमंद और मददगार साबित होगा। आपका वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि

सेलिब्रिटी- अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, प्रीति जिंटा, श्रुति हासन

राशिफल- कुंभ राशि के लोग अप्रैल के महीने में फेमस हो जाएंगे। आप राजा की तरह ये महीना बिताने वाले हैं। आपको प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आप अपनी नौकरी में किए गए प्रयासों में सफल रहेंगे। प्रमोशन या नई नौकरी मिलने की संभावना है। यह स्टूडेंट्स के लिए राहत और संतुष्टि से भरा महीना होगा। कारोबारी लोगों को अचानक धन लाभ मिलेगा। आप अपने बच्चों को लेकर परेशान रहेंगे। आपकी मीठी बोली की वजह से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। अपने पिता और अपने बड़ों के साथ काम में तालमेल बनाए रखने में आपको मुश्किल हो सकती है। बैंक-ब्याज और निवेश के कारण आपको धन लाभ हो सकता है।

मीन राशि

सेलिब्रिटी- आमिर खान, टाइगर श्रॉफ, अनुपम खेर, अभय देओल

राशिफल- मीन राशि के लोग अप्रैल के महीने में बहुत कॉन्फिडेंस महसूस करेंगे। भाइयों के समर्थन के कारण उन्हें कई प्रकार के लाभ प्राप्त होंगे। आपका खर्च महीने के मिड में बढ़ सकता है। आपको अपनी नौकरी से संबंधित अच्छी खबर मिलेगी। आप इस महीने में सभी प्रकार के सुखों का अनुभव करेंगे। यदि आपने लोन के लिए अप्लाई किया है, तो आपको उसमें भी सफलता मिलेगी। आपकी बिजनेस से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। आपकी शादीशुदा लाइफ सुखों से भरी रहेगी। आपकी हेल्थ अच्छी बनी रहेगी। स्टूडेंट्स को उनकी मेहनत के मुताबिक फायदा मिलेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ेगा। अप्रैल में नया प्रेम संबंध शुरू हो सकता है।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।