AR Rahman Birthday: एक समय था जब आत्महत्या करना चाहते थे रहमान, जानिए उनकी लाइफ से जुड़े 20 ‘Unknown Facts’

म्यूजिक और सुरों के जादूगर सुरों के जादूगर ए आर रहमान आज 52साल के हो गए। इतने सालों में उन्होंने अपने जीवन कई उतार-चढ़ाव देखें। उन्होंने कभी निराशा हताश लगी तो कभी सफलता। लेकिन आज वो इतने सफल हैं कि देश ही नहीं विदेशों में भी उनके म्यूजिक की धूम है।

एआर रहमान का आज 52वां जन्मदिन।

म्यूजिक और सुरों के जादूगर सुरों के जादूगर ए आर रहमान (AR Rahman Birthday) आज 52साल के हो गए। इतने सालों में उन्होंने अपने जीवन कई उतार-चढ़ाव देखें। उन्होंने कभी निराशा हताश लगी तो कभी सफलता। लेकिन आज वो इतने सफल हैं कि देश ही नहीं विदेशों में भी उनके म्यूजिक की धूम है। खैर, हम आपको बताते हैं उनकी लाइफ से जुड़े अनसुने और अनजान फैक्ट्स जो उनके संघर्ष और मेहनत को बयां करते हैं।

ए आर रहमान जब 25 साल के थे, तब वे आत्महत्या करने के बारे में सोचते थे। उनके पिता की मौत हो गई थी तो एक तरह का खालीपन था। इसके अलावा भी और भी कई सारी चीजें हो रही थीं। वह फिल्मों में म्यूजिक देने से दूर हो रहे थे। उन्हें कई फिल्मों में म्यूजिक देने के ऑफर मिल रहे थे लेकिन पिता की मौत के कारण उनका मन काम में नहीं लगा। उन्होंने 35 फिल्मों से सिर्फ दो ही फिल्मों को म्यूजिक देने के लिए साइन किया।

देखिए एआर रहमान की तस्वीर…

इस घटना का खुलासा उन्होंने सितंबर में रिलीज हुई अपनी बायोग्राफी ‘नोट्स ऑफ ए ड्रीम : द ऑथराइज्ड बॉयोग्राफी ऑफ ए आर रहमान’ में किया। उन्होंने किताब में कहा, ‘मेरी हताशा ने मुझे बहुत ही निडर और मजबूत बनाया। हर किसी का अंतिम दिन तय है तो किसी भी चीज या घटना से डरना क्यों?’ इस किताब को कृष्ण त्रिलोक ने लिखा है।

जानिए उनके जीवन से जुड़े अन्य 19 फैक्ट्स…

1. ए आर रहमान ने 1991 में अपना खुद का म्यूजिक रिकॉर्ड करना शुरु किया। उन्हें 1992 में फिल्म डायरेक्टर मणिरत्नम ने अपनी फिल्म ‘रोजा’ में म्यूजिक देने को कहा। फिल्म म्यूजिकल हिट रही और पहली फिल्म में ही एआर रहमान ने फिल्मफेयर पुरस्कार जीता।

2. ए आर रहमान की म्यूजिक में कोई खास इंटरेस्ट नहीं थी। संगीत के सफर की शुरुआत तब हुई जब पांचवी कक्षा में उनके पिता ने रहमान को एक कीबोर्ड गिफ्ट किया।

3. ए आर रहमान 1980 में दूरदर्शन पर आने वाले एक शो ‘वंडर बैलून’ में नजर आए थे। जहां वो एक ऐसे लड़के के रूप में मशहूर हुए जो एक साथ चार की-बोर्ड बजा सकता था।

4. ए आर रहमान जब 23 साल थे तब उनकी बहन की तबीयत बेहद खराब हुई तो पूरे परिवार के साथ रहमान ने अपना धर्म परिवर्तन किया और उनका नाम ‘ए एस दिलीप कुमार’ से एआर रहमान रखा गया।

5. ए आर रहमान ने 1995 में सायरा बानू से शादी की। रहमान और सायरा के तीन बच्चे हैं। जिनमें से एक बच्चे की बर्थडे भी रहमान के साथ 6 जनवरी को होता है।

6. ए आर रहमान के मशहूर गाने ‘छैया-छैया’ को हॉलीवुड फिल्म ‘इनसाइड’ मैन में शामिल किया गया। साथ ही फिल्म ‘बॉम्बे’ के म्यूजिक ट्रैक को भी फिल्म डिवाइन इंटरवेंशन में इस्तेमाल किया गया था।

7. ए आर रहमान ने मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी एयरटेल की मशहूर ट्यून भी तैयार की जो पूरे देश में पॉपुलर हुई। जिनके पास भी एयरटेल कनेक्शन नहीं था उनके मोबाइल में भी यह ट्यून थी।

देखिए प्रियंका चोपड़ा के साथ एआर रहमान…

8. बॉलीवुड म्यूजिसियन्स बताते हैं कि रहमान सिर्फ रात के समय ही रिकॉर्डिंग करते थे लेकिन उन्होनें अपना यह नियम स्वर कोकिला लता मंगेश्कर के लिए तोड़ दिया और दिन में भी रिकॉर्डिंग की ।

9. ए आर रहमान पहले ऐसे एशियाई हैं जिन्हें एक ही साल में दो ऑस्कर अवॉर्ड मिला। उन्हें फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के गाने के लिए विश्व का मशहूर ‘एकेडेमी अवॉर्ड’, बाफ्टा अवॉर्ड और ग्रैमी अवॉर्ड भी मिला।

10. ए आर रहमान को भारत सरकार ने से ‘पद्म श्री’ और पद्म भूषण’ से सम्मानित किया जा चुका है। उनके नाम लगभग 130 से भी ज्यादा अवार्ड्स हैं।

11. टाइम्स मैगजीन ने उन्हें ‘मोजार्ट ऑफ मद्रास’ की उपाधि दी। रहमान गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय व्यक्ति हैं।

12. ए आर रहमान ने चेन्नई के ‘नेमेसिस एवेन्यू’ बैंड की खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई। वे की-बोर्ड, पियानो, हारमोनियम और गिटार भी बजा लेते हैं।

13. ए आर रहमान देश की आजादी की 50वीं वर्षगाँठ पर 1997 में ‘वंदे मातरम’ एलबम बनाया, जो आज भी स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अलावा अंतरराष्ट्रीय खेलों में बड़ी शान से बजाए जाते हैं।

14. ए आर रहमान को 2017 में फिल्म ‘मॉम’ और कात्रू वेलियिदाई के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

15. ए आर रहमान को 2012 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस में डिनर पर बुलाया था। ओबामा ने डिनर के आमंत्रण के साथ एक क्रिसमस कार्ड भी भिजवाया था।

16. ए आर रहमान की शख्सियत से प्रभावित कनाडा के ओंटारियो में एक सड़क का नाम ‘अल्लाह रक्खा रहमान’ रखा गया है।

17. ए आर रहमान ने बैंड ग्रुप में काम करते हुए लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ म्यूजिक से स्कॉलरशिप भी मिली, जहां से उन्होंने पश्चिमी शास्त्रीय संगीत में डिग्री प्राप्त की।

18. ए आर रहमान ने हिंदी के साथ-साथ कई भारतीय भाषाओं की फिल्मों के लिए म्यूजिक दिया है।

19. ए आर रहमान ने रोजा, स्लमडॉग मिलेनियर, बॉम्बे, रॉकस्टार, रंगीला, ताल, तहजीब, बॉम्बे, दिल से, रंगीला, जीन्स, पुकार, फिज़ा, लगान, मंगल पांडे, स्वदेश, रंग दे बसंती, जोधा-अकबर, युवराज, गजनी जैसी फिल्मों में संगीत दिया है।

 

देखिए ए आर रहमान का फिल्म रोजा में दिया हुआ म्यूजिक…

 

देखिए ए आर रहमान की तस्वीरें….

 

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।