लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर अरुण जेटली, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एम्स पहुंच कर जाना पूर्व वित्त मंत्री का हाल

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सीनियर लीडर अरुण जेटली (Arun Jaitley Health Condition) के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए एम्स पहुंचे। अरुण जेटली 9 अगस्त से दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है।

पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी लीडर अरुण जेटली। (फोटोः ट्विटर)

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सीनियर लीडर अरुण जेटली (Arun Jaitley Health Condition) के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए एम्स पहुंचे। अरुण जेटली 9 अगस्त से दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। राष्ट्रपति की विजिट के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और मंत्री अश्वनी चौबे भी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind Visit Aiims)ने एम्स में अरुण जेटली का हाल पूछा और काफी देर तक वहां रुके रहें। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री और डॉक्टर्स से बात की, जिन्होंने उन्हें पूर्व वित्त मंत्री के हेल्थ कंडिशन के बारे में बताया। एम्स ने 9 अगस्त के बाद से अरुण जेटली का हेल्थ कंडिशन का बुलेटिन जारी नहीं किया है। उस दिन अरुण जेटली ने सांस लेने और बैचेनी की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था।

ये नेता भी मिलने पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi), केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित कई नेता अब तक अरुण जेटली (Arun Jaitley) के स्वास्थ्य स्थिति का पता करने गए थे।

अरुण जेटली करवा चुके हैं कई बीमारियों का ईलाज

पिछले शनिवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू अस्पताल में पहुंचे थे। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि अरुण जेटली हालत को स्थिर बताया। आपको बता दें कि अरुण जेटली (Arun Jaitley Decease) लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। उनको डायबिटीज है और उनके किडनी भी काम नहीं करती है। साल 2014 के सितंबर उनकी वेट-लॉस (बेरियाट्रिक) सर्जरी भी हो चुकी है। पिछले साल उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ। उन्होंने अप्रैल 2018 से अपने ऑफिस आना बंद कर दिया था और इसके बाद वह 23 अगस्त, 2018 को वित्त मंत्रालय में लौटे थे।

AIIMS में भर्ती हैं अरुण जेटली, ऐसा रहा है पूर्व वित्त मंत्री का वकील से राजनेता बनने तक का सफर

यहां देखिए, दिवंगत नेता सुष्मा स्वराज के अनसुने किस्से…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।