LIVE: बेटी नमिता ने दी मुखाग्नि, पंचतत्व में विलीन हुए अटल बिहारी वाजपेयी

अटल जी के अंतिम दर्शन को लगा लोगों का ताँता

LIVE: बेटी नमिता ने दी मुखाग्नि, पंचतत्व में विलीन हुए अटल बिहारी वाजपेयी

93 वर्षीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का गुरुवार को यहां एम्स में निधन हो गया| इस समय पूरे देश में शोक की लहर चल रही है| इस मौके पर गृह मंत्रालय ने एक परिपत्र में कहा है कि देशभर में गुरुवार से लेकर अगले सात दिनों तक राष्ट्र ध्वज आधा झुका रहेगा| इसके अलावा अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा| इस परिपत्र में कहा गया है ,‘‘दिवंगत वाजपेयी के सम्मान में यह निर्णय लिया गया है कि पूरे भारत में 16 अगस्त से 22 अगस्त तक सात दिनों का राष्ट्रीय शोक रहेगा|’’

              (कॉपी को लगातार अपडेट किया जा रहा है इसलिए लेटेस्ट अपडेट के लिए रिफ्रेश कीजिये)

  5.25 PM- पंचतत्व में विलीन हुए अटल बिहारी वाजपेयी जी|

5.1 PM- बेटी नमिता ने दी मुखाग्नि, थोड़ी ही देर में पंचतत्व में विलीन हो जायेंगे अटल बिहारी वाजपेयी|

अंतिम संस्कार में शामिल हुए हज़ारो लोग!
नरेन्द्र मोदी ने दी अंतिम विदाई!

4.34 PM- अटलजी का परिवार दे रहा अंतिम विदाई|

4.28 PM- फिलहाल अटल बिहारी जी को राजकीय सम्मान दिया जा रहा|

3:50 PM-स्मृति स्थल पहुंचा अटल जी का पार्थिव शरीर| थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार|

3.45 PM- नरेंद्र मोदी चले अटल बिहारी बाजपेयी की अंतिम यात्रा में पैदल|

2 PM: अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा हुई शुरू

01.19 PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोबारा पहुंचे बीजेपी मुख्यालय , कुछ ही देर में शुरू होगी अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा |

12:53- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल,उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह पहुंचे अटल जी को अंतिम श्रधांजलि देने|

12.18 PM: पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की|

12.14 PM: अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई भारत के लिए हुए रवाना, अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल|

11.55 AM: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने दी अटल बिहारी वाजपेयी को अपनी श्रद्धांजलि|

11:53AM- पाकिस्तानी डेलिगेशन को भारत का वीज़ा मिला, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल |

11:45AM- नरेन्द्र मोदी बीजेपी मुख्यालय से निकले|

11.39 AM: पूर्व केंद्रीय मंत्री ए. राजा, असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह ने भी  श्रद्धांजलि|

11:30AM- गृहमंत्री समेत कई बीजेपी नेता दे रहे अपनी श्रद्धांजलि|

11:15AM- नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने दी अटल बिहारी बाजपेयी को अंतिम श्रद्धांजलि|

11.7 AM: Bjp के मुख्यालय पहुंचा अटल जी का पार्थिव शरीर| अंतिम दर्शन करने पहुंचे हजारों लोग|

10.35AM: 11 बजे आम जनता कर सकेगी दर्शन|

10.16 AM:  अटल बिहारी वाजपेयी के पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय ले जाया जा रहा है| उनके साथ सैकड़ों लोग इस यात्रा में शामिल है|

(अपडेट)  बात दें उनका पार्थिव शरीर भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पर ले जाया जा रहा है| आज दोपहर करीब एक बजे यहां से राष्ट्रीय स्मृति स्थल तक वाजपेयी की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी| आज शाम चार बजे अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार किया जाएगा|

 

गृह मंत्रालय ने कहा,‘‘ इस अवधि के दौरान राष्ट्रीय ध्वज पूरे भारत में आधा झुका रहेगा. राष्ट्रीय शोक की अवधि के दौरान कोई आधिकारिक समारोह भी आयोजित नहीं होगा|’’ सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारतीय मूलों पर झंडे को आधा झुका रहने दिया जाएगा|

बता दें दिल्ली के एम्स में गुरुवार को 93 साल की उम्र में अटल जी उनका निधन हो गया। यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत के बाद 11 जून को उनको एम्स में भर्ती कराया गया था| हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था|

अटल बिहारी वाजपेयी की हालत की सूचना मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्दज एम्स पहुंचे। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू उनका हालचाल लेने गुरुवार की सुबह 6.30 बजे एम्स पहुंचे| उनके अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्री भी पहुंचे।

बताते चलें कि साल 2009 में भी अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत बहुत बिगड़ गई थी। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद कई दिन तक उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालांकि, थोड़े समय बाद वो ठीक हो गए| इसके बाद ऐसी रिपोर्ट्स आयी कि वाजपेयी लकवे के शिकार हैं।

इस वजह से वे किसी से बोलते नहीं थे। बाद में उन्हें स्मृति लोप हो गया। उन्होंने लोगों को पहचानना भी बंद कर दिया। अटल जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में हुआ था| उन्होंने साल 1999 से लेकर 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री का कार्यकाल संभाला|

अटल बिहारी वाजपेयी के पास अपनी अनोखी भाषणकला थी| उनकी मनमोहक मुस्कान व विचारधारा के साथ ठोस फैसले लेने की क्षमता ने भारत व पाकिस्तान के मतभेदों को दूर करने की दिशा में प्रभावी पहल की थी| पोखरण का परीक्षण उनके सबसे बड़े फैसलों में से एक माना जाता है

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।