भारत बंदः केंद्र सरकार की श्रम-रोजगार की नीतियों के खिलाफ दो दिन की हड़ताल शुरू, 20 करोड़ कर्मचारी कर रहे हैं प्रदर्शन

केंद्र सरकार श्रम-रोजगार विरोधी नीतियों के खिलाफ सेंट्रल ट्रेड यूनियन ने आज से दो दिन देशव्यापी हड़ताल यानि भारत बंद (Bharat Bandh) का आह्वान किया है। आज से शुरू हुई हड़ताल में लगभग 20 करोड़ कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं।

सेंट्रल ट्रेड यूनियन ने आज से दो दिन देशव्यापी हड़ताल यानि भारत बंद का आह्वान किया है।

केंद्र सरकार श्रम-रोजगार विरोधी नीतियों के खिलाफ सेंट्रल ट्रेड यूनियन ने आज से दो दिन देशव्यापी हड़ताल यानि भारत बंद (Bharat Bandh) का आह्वान किया है। आज से शुरू हुई हड़ताल में लगभग 20 करोड़ कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। भारत बंद के तहत कर्मचारी न्यूनतम मजदूरी (minimum wages) और सामाजिक सुरक्षा योजना (social security schemes) की मांग कर रहे हैं।

आज शुरु भारत बंद के तहत देश के विभिन्न राज्यों में प्रदर्शन हो रहे हैं। ओडिशा में सेंट्रल ट्रेड यूनियन के सदस्य सड़कों बाधित कर प्रोटेस्ट कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल में कोलकाता पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों को गिरफ्तारी की है।

भारत बंद का असर दक्षिण भारतीय राज्यों में भी दिखाई दे रहा है। कर्नाटक में भी लोग न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा योजना, सार्वजनिक एवं सरकारी सेक्टर के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी भारत बंद के समर्थन में लोग सड़कों पर उतरे हैं।

आपको बता दें कि सेंट्रल ट्रे़ड यूनियन और इससे संबंधित संगठनों ने दो दिन की देशव्यापी हड़ताल का आहवान किया है। यूनियनों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार की जन एवं श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ संगठित और असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी शामिल हो रहे हैं।

विरोध कर रहे संगठनों का कहना है कि मोदी सरकार रोजगार पैदा करने में नाकाम रही है। केंद्र सरकार ने श्रमिक संगठनों के 12 सूत्रीय मांगों को भी नहीं माना, वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में बने मिनिस्टर ग्रुप ने दो सितंबर की हड़ताल के बाद मजदूर यूनियन को चर्चा के लिए नहीं बुलाया। इसके चलते हमारे पास हड़ताल के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

यहां देखिए श्रीसंत का वीडियो…

 

देखिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें…

 

 

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।