Year Ender 2018: इन भोजपुरी गानों ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, दीवाना हुआ यूपी-बिहार

भोजपुरी ( Bhojpuri) की दुनिया में कई ऐसे गाने है जिन्होंने जबरदस्त तरीके से लोगों को अपनी कमर लचकाने पर मजबूर कर दिया। चाहे वो गाना एक्टर निरहुआ ( Nirahua) का होली में जीएसटी जोर के हो या फिर आम्रपाली दुबे ( Amarpali Dubey) का कटोरे कटोरे गाना।

भोजपुरी की दुनिया में कई ऐसे गाने है जिन्होंने जबरदस्त तरीके से लोगों को अपनी कमर लचकाने पर मजबूर कर दिया। चाहे वो गाना एक्टर निरहुआ का होली में जीएसटी जोर के हो या फिर आम्रपाली दुबे का कटोरे कटोरे गाना। 2018 में कई ऐसे भोजपुरी सॉन्ग आएं जिनमें हॉटनेस, बॉल्डनेस और केमेस्ट्री का तड़का देखने को मिला। इन दिनों वैसे देखा जाए तो 2018 में वो वीडियो भी जबरदस्त तरीके से चली हैं जोकि काफी पुरानी है लोगों ने इस साल भी उन वीडियो को देखना काफी पसंद किया है।

ऐसे में यदि आप 2018 के बेहतरीन गाने खोज रहे हैं? तो ऐसे में आप सहीं जगह पर आएं है। खेसारी लाल यादव-काजल राघवानी की फिल्म जगल बानी से लेकर अक्षरा सिंह के गाने अंखियां से गोली मरब तक, कई भोजपुरी साल 2018 में इंटरनेट पर वायरल हो गए। पिछले कुछ सालों में भोजपुरी गाने लोगों के दिल पर जबरदस्त तरीके राज कर रहे हैं। पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, अंजना सिंह और अन्य भोजपुरी सितारों के अलावा हमेशा भोजपुरी गानों में अपने सिजलिंग मूव्स से भारी चर्चा का विषय बने रहते हैं। चलिए ऐसे में हम आपको बताते हैं भाजुपरी के बेस्ट 2018 सॉन्ग्स…

‘माथा फेल हो गई’ में आम्रपाली का दिखा जलवा…

आम्रपाली दूबे की फिल्म ‘राजा बाबू’  के गाने ‘माथा फेल हो गई’ में निरहुआ के साथ एक्ट्रेस मोनालिसा और आम्रपाली दूबे की केमेस्ट्री को दिखाया गया है। जिसमें निरहुआ दोनों एक्ट्रेस के साथ एक ही टाइम पर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। देखिए दोनों का जबरदस्त धमाल…

लुलिया का मांगेले को मिले शानदार व्यूज…

 भोजपुरी फिल्म ‘सत्या’ के गाने ‘लुलिया का मांगेले’ ने यूट्यूब पर जबरदस्त तरीके से व्यूज़ बटोरे हैं। फिल्म के इस सबसे ज्यादा पसंदीदा गाने को खुद पवन सिंह ने गाया है।

बिन बियाहे राजा जी के लोगों हुए दिवाने…

वहीं ,भोजपुरी के सॉन्ग बिन बियाहे राजा जी पवन सिंह के सबसे हिट सॉन्ग्स में से एक आता है। जिनमें पवन  सिंह का अंदाज लोगों को काफी अच्छा लगा।

‘गोरी तोहार कमर लचकउआ’ का दिखा कमाल…

एक्टर दिनेश लाल यादव  और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की फिल्म निरहुआ चलल लंदन  का नया गाना रिलीज होते ही लोगों के दिलों पर छा गया। निरहुआ चलल लंदन का नया गाना ‘गोरी तोहार कमर लचकउआ’ रिलीज होते ही कमाल करने लगा।

‘बरफ के पानी’ हुआ 2018 में लोकप्रिय…

साल 2016 में पवन सिंह की मूवी ‘गदर’, काफी हिट रही। लेकिन 2018 में भी इस मूवी के फिल्म का गाना ‘बरफ के पानी’ काफी लोकप्रिय रहा। जिसमें पवन सिंह सर्दी में भी बर्फ में आग लगाते हुए दिखाईं दिए।

ललकी ओढनिया में खेसरी लाल का जादू…

ललकी ओढनिया में खेसरी लाल यादव का अलग ही क्रेज देखने को मिला। रिलीज होते ही लाखों के व्यूज़ इस गाने ने बटोर  लिए। इससे ये साफ हुआ कि लोगों को ये गाना काफी पसंद है।

मिलते मरद हमके भूल गईलू में खेसारी लाल यादव का चला यूं जादू…

एक्ट्रेस खेसारी लाल यादव- प्रियंका सिंह के साथ इस गाने में खूब धमाल मचाते हुए दिखाई दिए। इस गाने को अब तक 170 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

पियवा से पहिले में रितेश पांडेय…

वहीं, रितेश पांडेय के गाने ‘पियवा से पहिले’ सॉन्ग को 2018 में सबसे ज्यादा  सुना गया। इस गाने को अब तक 138 मिलियन व्यूज मिल गए है।

पिया हो परदेस में कैसे बर्दाश्त करेला को मिला ये स्थान…

इसके साथ ही बात करें धनन्जय धड़कन का गाना ‘पिया हो परदेस में कैसे बर्दाश्त करेला’ गाने ने सातवें नंबर पर अपना मुकाम हासिल किया है।

पलंगिया सोने ना दिया में पवन सिंह और इंदु सोनाली…

पलंगिया सोने ना दिया को इस साल सबसे ज्यादा सुना गया।पवन सिंह और इंदु सोनाली के इस गाने को 89 मिलियन से ज्यादा  व्यूज मिले।

यहां देखिए टीवी की खबरें…

मोनालिसा की खूबसूरत तस्वीरें…

आम्रपाली दुबे की प्यारी तस्वीरें…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।