लंदन की गलियों में कमर लचकाती नजर आईं आम्रपाली दुबे, निरहुआ के दिल को कर बैठी घायल

भोजुपरी फिल्म (Bhojpuri Film) के फेमस स्टार्स में से एक आने वाले एक्टर दिनेश लाल यादव ( Dinesh Lal Yadav) और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ( Amarpali Dubey) की फिल्म निरहुआ चलल लंदन (Nirahua Chalal London) का नया गाना रिलीज हो गया है।

भोजुपरी फिल्म (Bhojpuri Film) के फेमस स्टार्स में से एक आने वाले एक्टर दिनेश लाल यादव ( Dinesh Lal Yadav) और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ( Amarpali Dubey) की फिल्म निरहुआ चलल लंदन (Nirahua Chalal London) का नया गाना रिलीज हो गया है। निरहुआ चलल लंदन का नया गाना ‘गोरी तोहार कमर लचकउआ’ ने यूटयूब पर आते ही धमाल मचाया दिया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने निरहुआ के इस नए गाने को अपने ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट पर शेयर किया है।

‘गोरी तोहार कमर लचकउआ’ में आम्रपाली दुबे ब्लैक कलर का गाउन पहने हुए नजर आई रही हैं। वहीं, दिनेश लाल यादव लंदन की गलियों में सूट बूट पहनकर जेन्टलमेन नजर आ रहे हैं। इस गाने में दोनों ने इस कदर अपने रोमांस का जलवा बिखेरा है कि वहां मौजूद सभी लोग उनके दीवाने होते हुए नजर आए। इतना ही नहीं दोनों ही भोजपुरी स्टार्स ने लंदन ब्रिज के सामने भी जोरदार डांस भी किया। वहीं, आपको बताते चलें कि इस गाने को निरहुआ के साथ-साथ इंदु सोनाली ने भी अपनी आवाज दी है। इस गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने दिए हैं। साथ ही म्यूजिक मधुकर आनंद द्वारा दिया गया है। यानी पुरी तरह से ये गाना जबरदस्त है।

वैसे देखा जाए तो निरहुआ की जोड़ी अंजना  सिंह के साथ-साथ आम्रपाली दुबे के साथ भी दमदार लगती है। दोनों अक्सर टीकटोक पर वीडियो बनाते हुए नजर आते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव के साथ भोजपुरी के फेमस गाने मोरे राजा जी के गाने पर एक दमदार एक्टिंग करते हुए वीडियो बनाया था।

यहां देखिए निरहुआ का नया गाना…

इस फिल्म में भी दिखेगा निरहुआ का जलवा…

इसके साथ ही  भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ जल्द ही एक्ट्रेस अंजना सिंह  के साथ धमाल मचाते के लिए आ रहे हैं। भोजपुरी के दोनों बड़े स्टार फिल्म सइयां जी दगाबाज में रोमांस करते हुए दिखाई देंगे। दिनेश लाल यादव की आने वाली फिल्म में सुशील सिंह, मनोज टाइगर, रश्मि श्रीवास्तव, अनूप अरोरा, रश्मि शर्मा, विनोद मिश्रा, सुनिता पांडे, कमलेश यादव, सुधाकर मणि और मास्टर ज्योतिर्मय श्रीवास्तव नजर आने वाले हैं। ऐसे में ये उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आ सकती है।

यहां देखिए टीवी से जुड़ी खबरें…

यहां देखिए आम्रपाली दुबे और निरहुआ की तस्वीरें…

राजकुमार राव के साथ निरहुआ…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।