बिहार में बाढ़ से हाहाकार, अबतक 40 लोगों की मौत, 3 दिन बाद रेस्क्यू किए गए सुशील मोदी और शारदा सिन्हा

बिहार में बाढ़ (Bihar Floods) की वजह से अबतक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। अब लाखों लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और लोकगीत गायिका शारदा सिन्हा भी अपने घर में तीन तक फंसी रही, जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने उन्हें रेस्क्यू किया।

घर बाढ़ में डूबने के बाद सामान और परिवार के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी। (फोटोः एएनआई)

बिहार पिछले कुछ दिनों से बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। इस बाढ़ ने बिहार में अबतक 40 लोगों की जान ले ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमावार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की और उन्हें हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि मानसून में काफी देरी की हुई और बिहार को अब भी भारी बारिश का सामना करना है। राजधानी पटना सहित कई बड़े जिले भारी बारिश और बाढ़ से जलमग्न हो गए हैं। साल 1994 के बाद पहली बार बिहार में इतनी बारिश हुई है।

भारी बारिश और बाढ़ के चलते बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi Rescue Bihar Flood) के घर में भी पानी भर गया। वह तीन दिन तक परिवार सहित अपने घर में फंसे रहे, जिसके बाद उन्हें रेस्क्यू किया गया। बिहार के कई बड़े नेताओं के घरों में भी पानी भर गया, जिसके बाद उन्हें रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के बाद उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन तस्वीरों में वह अपने परिवार और सामान के साथ सड़क पर खड़े हुए हैं।

यहां देखिए बाढ़ में फंसी शारदा सिन्हा की अपील वाला पोस्ट-

लोकगीत गायिका शारदा सिन्हा को भी किया गया रेस्क्यू 

इतना ही नहीं, पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित भोजपुरी और मैथिली गायिका शारदा सिन्हा(Sharda Sinha Rescue Bihar Flood)भी बाढ़ के चलते चार दिन तक घर में फंसी रही। लोकगीत गायिका शारदा सिन्हा सोशल मीडिया पर अपने फंसे होने की जानकारी दी, जिसके बाद सोमवार को उन्हें राजेंद्र नगर स्थित घर से एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया। बिहार में बाढ़ की वजह से स्थिति दयनीय होती जा रही है। रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। बिहार के साथ-साथ देश के कई अन्य हिस्सों में भी बाढ़ आई हुई है। इसमें अब तक कुल 148 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा मौत उत्तर प्रदेश में हुई है। यूपी में बाढ़ के चलते 111 लोगों की मौत हो चुकी है।

बिहार की बाढ़ देख छलका काजल राघवानी का दर्द, पीड़ितों की सलामती के लिए ऐसे कर रही हैं भगवान से प्रार्थना

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।