दिवाली पूजन से पहले घर में लाए ये चीजें मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

तंत्र शास्त्र की तरफ से कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें यदि दीपावली लाएं तो...

दिवाली इस बार 7 नवबंर को पड़ रही हैं। ये त्योहार दुनियाभर में लोग खुशियों और आपनों के साथ मनाया जाता हैं। दिवाली वाले दिन हर कोई ये चाहता है कि उन्हें मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता रहें। इसके लिए वो अनेकों उपाय भी करते हैं। मां लक्ष्मी केवल उन्हीं लोगों के घर में खुशियों की सृमद्धि लेकर आती है जहां मान सम्मान छोटे या बड़े दोनों उम्र के लोगों को बराबर से दिया जाता है।

कार्तिक अमावस्या की रात काफी अंधेरी वाली होती है। ऐसे में इस दिन दीए जलाकर चारों तरफ रोशनी की जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस दिन चारों तरफ खुशियों की आवाज गूंजती हुई सुनाई देती है और बच्चे इस दिन सबसे ज्यादा खुश नजर आते हैं। वहीं, तंत्र शास्त्र की तरफ से कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें यदि दीपावली आने से पहले घर में लाया जाये, तो ये वस्तुएं धन लाती हैं। तो आइए हम आपको बताते है उन चीजों के बारे में जो आपके घर में मां लक्ष्मी की कृपा से समृद्धि और खुशहाली लाएंगी।

– श्रीयंत्र का इस्तेमाल शास्त्रों में कई तरह से बताया गया है। लेकिन दिवाली के लिए आपको एक तरह का खास तरीका श्रीयंत्र लाना चाहिए। श्रीयंत्र पर मां लक्ष्मी के साथ 33 देवी-देवताओं के चित्र होना चाहिये।

 

– वहीं, इस बात की जानकारी दे दे कि मोती वाला शंख धन व समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे दीवाली से पहले ही घर लाएं व पूजन के बाद ही इसे स्थापित करें।

– झाडू खरीद कर घर की सफाई करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपके घर में वास करेंगी। सबसे बढ़ कर जिस घर में प्रेम होता है। वहीं, माता का निवास होता है।

– अगर आप दिवाली की पूजा से पहले कमल गट्टा खरीदकर लाते है तो इससे घर पर लक्ष्मी जी की कृपा जरुर बनेगी। कमल गट्टा को कमल के फूलों के बीजों से बनाया जाता है। इसे लाकर दीपावली के दिन मां लक्ष्मी के मंत्र से माला का जाप करें।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।