Chandra Grahan 2020: चंद्र ग्रहण लगने पर क्या करें और क्या ना करें, यहां जानें

Chandra Grahan 2020: चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) कल यानी (January 10) को लगेगा। इस ग्रहण को ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अफ्रीका और एशिया में देखा जायेगा। ग्रहण कल रात 10.37 से लगेगा और देर रात 2.42 को ख़तम होगा। इस ग्रहण की अवधि कल 4 घंटे की होगी।

चंद्र ग्रहण फोटो

Chandra Grahan 2020: चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) कल यानी (January 10) को लगेगा। इस ग्रहण को ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अफ्रीका और एशिया में देखा जायेगा। ग्रहण कल रात 10.37 से लगेगा और देर रात 2.42 को ख़तम होगा। इस ग्रहण की अवधि कल 4 घंटे की होगी। यह ऐसा चन्‍द्र ग्रहण यानि पृथ्वी- चंद्रमा और सूर्य एक लाइन में आ जाते है। इस वजह से पृथ्‍वी के कारण सूर्य की रोशनी चंद्रमा पर नहीं पड़ पाती है। ऐसी स्थिति में पृथ्‍वी की पूर्ण या आंशिक छाया चंद्रमा पर पड़ती है। धार्मिक परंपराओं के अनुसार चंद्रग्रहण और सूर्यग्रहण को शुभ नहीं माना जाता हैं, लेकिन वैज्ञानिकों के मुताबिक यह पूरी तरह से सामान्य घटना है।

2020 साल में चार बार ग्रहण लगने वाले है- जून 5, जुलाई 5 और नवंबर 30। कुछ लोगों का मानना है कि ग्रहण के दौरान, हृदय रोग, नींद ना आना, तनाव, खांसी और सर्दी, भय, मनोदशा में बदलाव, आदि विकासित कर सकता है और इसलिए ऐसे समय घर के अंदर रहना चाहिए। वहीँ कुछ ओर लोगों को लगता है कि ग्रहण गर्भवती महिला और होने वाले बच्चे पर नकारात्मक प्रभाव छोड़ता है और इसलिए इस समय ख़ास ख्याल रखना चाहिए। क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए जानने के लिए आगे पढ़े:

Chandra Grahan 2020: जानिए हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण क्यों मायने रखता है, आखिर क्यों लगता है चंद्र ग्रहण

चंद्र ग्रहण 2020 के दौरान क्या करे:

1. चंद्र ग्रहण के समय खाने और पानी में दूर्वा डालना चाहिए। ऐसा कहा जाता हैं कि दूर्वा को ब्रह्मा, विष्णु और महेश का आशीर्वाद है। ग्रहण के दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए इससे आपके कुंडली में काल-शार्प दोष नहीं होगा। ये रहा महामृत्युंजय मंत्र-

2.  ॐ त्रियम्बकं यजामहे, सुगन्धिं पुष्टिवर्धनं उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मोक्षिय मामृतात् ॥

3.  आप हरे राम, हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्णा हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे का भी जाप कर सकते है।

4.  गर्भवती महिला को – ॐ देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते। देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:।। का जाप कर सकती है।

5.  ग्रहण ख़तम होने बाद आपको स्नान करना चाहिए । पितृ के नाम से दान आपको फायदा दिला सकता है।

Chandra Grahan 2020: साल का पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को, जानें सूतक काल और ग्रहण का समय

चंद्र ग्रहण 2020 के दौरान क्या ना करे:

1. इस समय खाना नहीं खाना चाहिए।

2. संभोग से बचें।

3. ग्रहण के समय आपको नहीं सोना चाहिए।

4.  किसी भी जानवर पर ना बैठे।

Chandra Grahan 2020 Date: साल का पहला चंद्र ग्रहण इस दिन लगेगा, जानें ग्रहण और सूतक का समय

 

वार्षिक राशिफल 2020 (Horoscope 2020) का वीडियो यहां पर देखें-