पिता आनंद सिंह बिष्ट के अंतिम क्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगे CM योगी आदित्यनाथ, परिवारों से कहीं ये बात

Anand Singh Bisht: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट (Anand Singh Bisht) ने सोमवार सुबह दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में अंतिम सांस ली।

CM योगी आदित्यनाथ और उनके पिता की तस्वीर

Anand Singh Bisht: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के पिता आनंद सिंह बिष्ट (Anand Singh Bisht) ने सोमवार सुबह दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में अंतिम सांस ली। एम्स के डॉक्टर के मुताबिक 10.45 पर सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हो गया। अब उनके शव को उनके पैतृक गांव पंचूर (उत्तराखंड) ले जाया गया है।

बता दें, आनंद सिंह का अंतिम संस्कार उत्तराखंड स्थित पैतृक गांव पंचूर में मंगलवार को होगा। योगी ने पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बताया कि वे यूपी में कोरोना संकट और लॉकडाउन के कारण पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर पाएंगे। उन्होंने परिवार से अपील की है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अंतिम क्रिया संपन्न कराएं।

मिल रही जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह उन्‍हें लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम पर एंबुलेंस के जरिये उत्तराखंड में पैतृक गांव पंचूर में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही थी। उनकी हालत बहुत नाजुक थी। इस बीच उनका निधन हो गया।

सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट अपने परिवार के साथ

सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट बीते एक महीने से भी अधिक समय से एम्स में भर्ती थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी स्थिति बिगड़ने लगी थी। जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। एम्स के डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें किडनी और लिवर की समस्या थी। 89 वर्षीय आनंद सिंह बिष्ट की तबीयत खराब होने पर उन्हें पिछले महीने मार्च में एम्स में भर्ती कराया गया था। एक महीने से भी अधिक समय से यहां गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी।

सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट बतौर फॉरेस्ट रेंजर अपनी सेवाएं दे चुके थे। सेवानिवृत्ति के बाद से वह अपने पैतृक गांव में रह रहे थे। बता दें सीएम योगी संन्यासी होने के चलते अपने परिवार के सदस्यों से बहुत कम ही मिलते थे।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.