Coronavirus: मुंबई के धारावी में डॉक्टर भी निकला कोरोना पॉजिटिव, वायरस के संक्रमण में लगातार बढ़ोतरी

महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई (Mumbai) में एशिया के सबसे बड़े स्लम धारावी (Dharavi) में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

कोरोना वायरस का लक्षण

Coronavirus: कोरोना वायरस(CORONAVIRUS)  की वजह से देश में हाहाकार मचा हुआ है। लोगों के बिच सोशल डिस्टेंस बना रहे इसीलिए देश में 21 दिनों का लॉक डाउन हैं। वायरस से संक्रमित देश में अब तक 50 से अधिक लोग दम तोड़ चुके हैं। इस बिच, महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई (Mumbai) में एशिया के सबसे बड़े स्लम धारावी (Dharavi) में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह यहां एक 35 साल के डॉक्टर के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। ये धारावी का तीसरा मामला सामने आया है।

बता दे, धारावी में सबसे पहले जो पॉजिटिव व्यक्ति मिला था उसकी बुधवार को मौत हो गई। गुरुवार को एक और व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण मिले। वह व्यक्ति वर्ली इलाके का रहने वाला है। लेकिन धारावी के माहिम फाटक रोड के पास काम करता था। बीएमसी की चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रोगी बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के सॉलिड वेस्ट डिपार्टमेंट से जुड़ा हुआ है। 35 साल के डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके परिवार को क्वारंटाइन कर दिया गया है। बीएमसी (Brihanmumbai Municipal Corporation) डॉक्टर के संपर्क में आए व्यक्तियों का पता लगा रही है। BMC ने धारावी को सील कर दिया है जहां वह रहते हैं।

बता दे, धारावी में में बुधवार को 46 साल के व्यक्ति की मौत के बाद संक्रमण फैलने की आशंका के बीच अधिकारियों ने हाउसिंग सोसायटी को सील कर दिया था। अधिकारियों ने कहा कि मरने वाले व्यक्ति के आस-पास रहने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है। राज्य में कोरोना वायरस से 88 और लोगों के संक्रमित पाए जाने के साथ अब तक 423 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है वहीं मृतकों की संख्या 21 हो चुकी है। मुंबई जिले में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार बुधवार शाम के बाद से पांच लोगों की मौत की सूचना मिली है इसमें एक महिला भी है। मुंबई में चार व्यक्ति और पुणे में एक व्यक्ति की मौत के साथ मृतकों की संख्या 21 हो चुकी है।

भारत में, अब तक कोरोना के चपेट में 2591 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें 71 लोगों ने दम तोड़ दिया हैं।

PM की दीया, मोमबत्ती जलाने की अपील पर फराह खान अली ने किया ट्वीट, देश को बचा लो,हम बर्बाद हो जाएंगे

यहाँ देखे हिंदी रश का ताज़ा वीडियो: