मुंबई ने वुहान को छोड़ा पीछे, कोरोना एक्टिव केसेस 50,878, वहीं महाराष्ट्र में 90,000 केसेस पार

कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर दिन ब दिन बढ़ते जा रहा है। इस महामारी के चपेट में अब तक महाराष्ट्र में 90,787 केसेस हुए है और सिर्फ मुंबई (Mumbai) में 50,878 कोरोना संक्रमित (Corona Infection) के केसेस सामने आए है। आपको बता दें, मुंबई (Mumbai) ने देश वुहान (Wuhan) को भी पीछे छोड़ दिया है। वुहान में अब तक के कोरोना संक्रमितों का अकड़ा 50,333 है, जिस में 3,869 लोगों की मौत होने की खबर मिली है। वहीं चाइना (China) में 84,000 कोरोना केसेस सामने आए है।

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कुल मिलाकर कोरोना एक्टिव केसेस 90,787 है, जिसमें 42,638 मरीज ठीक, 44849 सक्रिय मामले और 3289 मौतें शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट में पिछले 24 घंटों में 2,259 नए COVID-19 मामले सामने आए हैं। वहीं पुरे देश में 9987 नए COVID-19 मामले का पता चला हैं। इन 24 घंटो में 120 लोग अपनी जान गवा चुके है, अब कुलमिलकर मरने वालों की संख्या राज्य मैंने 3,289 हो आ गये है।

नगर निगम ग्रेटर मुंबई के मुताबिक, मुंबई में 58 मौतें और 1015 नए COVID19 पॉजिटिव मामले रिपोर्ट किए गए। कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 50,878 हुई।

महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने सोमवार से सरकारी कार्यालय 15 प्रतिशत कर्मचारी के साथ शुरू हुई है। वहीं प्राइवेट दफ्तर को 10 प्रतिशत कर्मचीरियों के साथ दफ्तर शुरू करने की अनुमति दी गई है।

प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन, पेस्ट-कण्ट्रोल और टेक्निशन को काम शुरू करने की अनुमति है, लेकिन इन्हें सोशल डिस्टन्सिंग का ध्यान और नियमों का पालन करते हुए करना है। वहीं धार्मिक स्थल, शॉपिंग मॉल, होटल और रेस्टोरेंट अभी खुले नहीं है लेकिन बाकी कई राज्य में मंदिरे खोल दिए गए है।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: