Coronavirus: मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे में सिनेमा हॉल, मॉल और पब्लिक स्विमिंग पूल रहेंगे बंद, पढ़ें रिपोर्ट

Coronavirus mumbai update

दिल्ली के बाद, अब मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे में कोरोनावायरस (Coronavirus) के डर से जिम, सिनेमा हॉल, मॉल और पब्लिक स्विमिंग पूल पर आगे मिली जानकरी तक बंद करने के लिए कहा गया है। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव बाळासाहेब ठाकरे (Maha CM Uddhav Thackeray) ने आज अनाउंसमेंट करते हुए कहा हैं कि गर्दी से बचे, हाथ साबुन से अच्छे से धोये, हाथ मिलाने के बजाय दूर से नमस्कार करें। यहीं भयंकर बीमारी से बचने का उपाय है।

मुख्यमंत्री उद्धव बाळासाहेब ठाकरे ने आगे कहा- ‘राज्य में शासन की तरफ से सारे कंपनी से निवेदन करती हैं कि अगर हो सके तो जहां मुमकिन हो कर्मचारी को Work From Home करने की इज़ाज़त दें’।

‘जो लोग 15 फरवरी ने बाद चीन, दक्षिण कोरिया, इटली, फ्रान्स, जर्मनी, स्पेन आणि इराण ये 7 देश से भारत में आये है और आज शाम 5.30 बजे की फ्लाइट से जो लोग यहां आ रहे हैं उन्हीं Quarantine वॉर्ड में रखा जायेगा’।

रिपोर्ट क मुताबिक मुंबई में टैक्सी वाले भी इस खतरनाक वायरस के वजह से टर्मिनस 2 से पैसेंजर लेने के लिए मना कर रहे हैं। इस डर से की उन्हें भी वायरस की बीमारी ना हो जाये।

वहीँ कुछ दिन पहले मुंबई में 2 कोरोनावायरस (Coronavirus)  से पीड़ित मरीज पाए गए हैं। दोनों मरीज़ मुंबई, अँधेरी के रहिवासी है, जिनकी उम्र 69 और 70 साल है, वह हाल ही में दुबई से भारत लौटे थे, वो दोनों को भी वायरस ने अपने चपेट में ले लिया है। दोनों मरीजों को कस्तूरबा हॉस्पिटल, चिंचपोकली में भर्ती कराया गया है। इसी के साथ अब महाराष्ट्र में करीब 10 (पुणे में 8 और मुंबई में 2 मरीज) कोरोनावायरस से पीड़ित मरीज की लिस्ट सामने आई है।