Coronavirus Mumbai Update: महाराष्ट्र 1,078 कोरोनावायरस मामलों की रिपोर्ट करने वाला पहला राज्य

भारत देश को लॉकडाउन हुए 14 दिन हो गए है, और मंगलवार के रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में 150 नए केस सामने आये है जिस में मुंबई 116 नए कोरोना केस पाए गए है। अब कुल मिलाकर मरीजों की संख्या 1,078 बताई जा रही है।

भारत देश को लॉकडाउन हुए 14 दिन हो गए है, और मंगलवार के रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में 150 नए केस सामने आये है जिस में मुंबई 116 नए कोरोना केस पाए गए है। अब कुल मिलाकर मरीजों की संख्या 1,078 बताई जा रही है। PTI के रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 1000 पार कर गई है। महाराष्ट्र पहले स्थान पर हैं जिसने 1000 मरीजों की संख्या को पार किया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के मुताबिक मुंबई में covid 19 से मरने वालों की संख्या 40 हो गई है। पूरे देश में 642 कोरोना संक्रमित लोगों का देहांत हुआ है।

स्वास्थ्य विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई से 116 नए केसेस, पुणे से 18, अहमदनगर से 4 , नागपुर से 4 और औरंगाबाद से से 3 नए केसेस, ठाणे से 3 और बुलडाणा से 2 नए केस और सतारा से 1, रत्नागिरी से 1 और सांगली से 1, अकोला से 1 नए केस सामने आये है।

पढ़ें: Covid 19: बढ़ सकता है लॉकडाउन? कुछ महत्वपूर्ण बातें जो आपके लिए हैं बहुत ज़रूरी, जानें यहां

वहीं महाराष्ट्र में हाल ही में 12 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें मुंबई से 6, पुणे से 3 और सतारा से 1, नागपुर से 1 और मीरा भायंदर से 1 हुई है। उन्होंने आगे कहा, जो 12 लोगों की मौत हुई है, उनमें से एक की ट्रेवल हिस्ट्री USA का है, और बाकियों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है, लेकिन वे लोग 50 साल के ऊपर थे और उनको मधुमेह और हायपरटेंशन की बीमारी थी।

अब तक पुरे महाराष्ट्र में 64 मरीजों का देहांत हो चूका है, जिसमें मुंबई से 40 है, पुणे से 8, ठाणे से 3, नवी मुंबई से 1, वसई-विरार से 1, मीरा भायंदर से 1, पालघर से 1, सातारा से 1, नागपुर से 1, बुलडाणा से 1, जलगांव से 1, अमरावती से 1 है।

पढ़ें: Purab Kohli: पूरब कोहली और उनके परिवार भी थे कोरोना पॉजिटिव, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताई ये बात

मरीजों की संख्या की बात करे तो, कुल मिलाकर महाराष्ट्र में 1018 नए केस सामने आये है, जिसमें मुंबई से 642 केस, पुणे से 130 और पिम्परी चिंचवड़ से 130 नए केस, पुणे रूरल से 4, ठाणे से 21, कल्याण-डोम्बिवली से 25, नवी मुंबई से 28, मीरा-भायंदर से 3, वसई विरार से 10, पनवेल से 6, सातारा से 6, सांगली से 26, नागपुर से 19, अहमदनगर से 18, औरंगाबाद से 12, लातूर से 8, ओस्मानाबाद से 4 और कोल्हापुर से 2 केस सामने आये है।

अभी तक 79 मरीजों को कोरोना मुक्त होने के बाद उन्हें घर भेजा गया है।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताज़ा वीडियो: