Coronavirus Positive News: मुंबई में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में हुई गिरावट

Coronavirus Mumbai Update: कई दिनों से मुंबई में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही थीं लेकिन बुधवार के दिन 35 प्रतिशत की कमी दिखाई दी है। बता दें, बुधवार के दिन कोरोना के 140 मरीज पॉजिटिव पाए गए है और 2 लोगों की मौत हो गई है।

Coronavirus In UP

Coronavirus Mumbai Update: कई दिनों से मुंबई में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही थीं लेकिन बुधवार के दिन 35 प्रतिशत की कमी दिखाई दी है। बता दें, बुधवार के दिन कोरोना के 140 मरीज पॉजिटिव पाए गए है और 2 लोगों की मौत हो गई है। अगले 11 दिनों में कल का सबसे कम आकड़ा सामने आया है। पिछले हफ्ते में करीब रोज 9 से 16 लोगों की देहांत होने की रिपोर्ट सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, महापालिका ने टेस्टिंग बैरोमीटर बदल दिया है जिसके चलते मरीजों और मरने वालों की संख्या में गिरावट आई है।

महापालिका पिछले तीन दिनों से टेस्टिंग बैरोमीटर बदल दिया है। उसके पोस्टिव नतीजा दिखाई दे रहा है। अभी तक मुंबई में 114 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीँ सोमवार के दिन 9 लोगों की मृत्यु हुई थी। गए शुक्रवार तक मुंबई में लोगों की मरने वालों की संख्या दो आंकड़ों में दिखाई दे रही थी। कल बुधवार को केवल 2 लोगों ने अपनी जान गवा दी है। कल मुंबई में 65 साल की महिला का देहांत हुआ था। इस महिला को डाइबिटीस और हाइपरटेंशन की बीमारी थी। इसके आलावा एक 50 साल की महिला का देहांत हुआ है। सिर्फ मुंबई में ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी हुई है। कल राज्य में सिर्फ 232 नए कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए है।

पढ़ें : Sharad Pawar On Bandra Protest: ये समय राजनीती करने का नहीं है, सरकार ने इस बात का ख़ास ध्यान रखें

अगर इस आकड़े को मंगलवार से तुलना करे तो 34 प्रतिशत मरीजों की संख्या में कमी पाई गई है। इसके अलावा पूरे राज्य में केवल 9 लोगों ने अपनी जान गवा दी है। गए 6 दिनों में ये संख्या बहुत ही कम है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में आज 165 और COVID 19 केस (मुंबई में 107 सहित) सामने आए। अब राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 3081 है।

मुंबई में जहां मरीज पाए गए उन जगहों को कन्टेनमेंट झोन जाहिर कर दिया। वहां पर बिना इजाजत कहीं आ-जा नहीं सकते। धारावी, वर्ली जैसे बड़ी जगहों को निगरानी में है। क्योंकि बड़े पैमाने पर झोपड़पट्टी होने के कारण मरीजों की संख्या में बहुत बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है जिसे संभालना मुश्किल हो सकता है। इसलिए ऐसी जगहों पर पुलिस तैनात है। कन्टेनमेंट झोन को सैनीटाइज किया जा रहा है।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताज़ा वीडियो: