Covid 19 Live Updates: मुंबई के धारावी में कोरोना के 42 नए मामले आए सामने, कुल आकड़ा हुआ 1583

Covid-19 updates: स्वास्थ्य मंत्रलय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 6,977 नए मामले मिले हैं और 154 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक एक लाख 38 हजार से ज्यादा मामले मिले हैं और 4 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक कुल 1,38,845 मामले सामने आए हैं।

Coronavirus in India Live Updates

Coronavirus Live Updates: कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पूरी दुनिया इस वायरस की चपेट में हैं। इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती ही जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रलय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 6,977 नए मामले मिले हैं और 154 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक एक लाख 38 हजार से ज्यादा मामले मिले हैं और 4 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक कुल 1,38,845 मामले सामने आए हैं। वहीं देश में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4021 हो गया है। फिलहाल 77,103 एक्टिव केस हैं, वहीं 57,721 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस बीच आज देश भर में घरेलू उड़ान सेवाओं को शुरू कर दिया गया है। विभिन्न हवाई अड्डों पर लोग यात्रा करने के लिए पहुंच रहे हैं। देश में आज ईद का त्योहार भी है लेकिन इस मौके पर सभी मस्जिदों को बंद रखने का फैसला किया गया है।

 

असम में आज कोरोना के 48 नए मामले

असम के राज्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि राज्य में आज कोरोना के 48 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 514 हो गई है। वहीं, राज्य में कोरोना के 445 सक्रिय मामले बचे हैं।

मुंबई के धारावी में कोरोना के 42 नए मामले

बृहन्मुंबई नगर निगम ने बताया कि मुंबई के धारावी इलाके में आज कोरोना के 42 नए मामले सामने आए हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 1583 हो गई है। वहीं, आज कोरोना के चलते धारावी में किसी की मौत नहीं हुई है।

तमिलनाडु में कोरोना के 805 नए मामले और सात लोगों की मौत

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी विजयबास्कर ने बताया कि राज्य में आज कोरोना के 805 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 549 नए मामले सिर्फ चेन्नई से हैं और सात लोगों की मौत हुई है। वहीं, राज्य में 407 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। तमिलनाडु में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 17082 हो गई है।

कर्नाटक में कोरोना के 93 नए मामले और दो की मौत

कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में आज कोरोना के 93 नए मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 2182 हो गई है और अब तक 44 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, राज्य में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 1431 है।

हिमाचल में एक और कोरोना मरीज की मौत

हिमाचल प्रदेश में कोरोना की एक और मरीज की मौत हुई है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (IGMC), शिमला के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज के मुताबिक कोरोना से संक्रमित 73 साल की एक महिला की मौत कल रात हुई है। उन्हें कई तरह की बीमारियां थीं।  इसको मिलाकर राज्य में मौैत का आंकड़ा 4 हो गया है।

प्रवेश से पहले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग

कर्नाटक में घरेलू उड़ान संचालन आज फिर से शुरू हो गया है। केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन में प्रवेश से पहले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।

दिल्ली हवाई अड्डे पर लंबी कतार

दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 के बाहर यात्रियों की एक लंबी कतार है। दिल्ली से सभी घरेलू उड़ानें आज से शुरू कर दी गई हैं। 

CRPF के नौ जवान कोरोना संक्रमित

CRPF-19 के नौ जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।सीआरपीएफ के अनुसार अब तक उनके यहं कुल 359  मामले सामने आए हैं, जिनमें 137 सक्रिय मामले हैं। 220 जवान ठीक हो चुके हैं और 2 लोगों की मौत हुई है।

चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा खुला

चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री शारीरिक दूरी के नियमों का पालन कर रहे हैं। चेन्नई आने वाली यात्री उड़ानों की संख्या प्रति दिन 25 तक सीमित है।

1.31 लाख के पार पहुंचा आंकड़ा

देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में कोरोना के मामले बढ़कर 1.31 लाख के पार चले गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, रविवार(24 मई) सुबह 8 बजे तक देश में कोरोना के कुल 1,31,868 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं अब तक 3867 लोगों की इससे मौत हो चुकी है।

आज से कर्नाटक पूरी तरह से लॉकडाउन

COVID-19 के प्रसार से बचने के लिए आज से कर्नाटक पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। आवश्यक आपूर्ति बेचने वाली दुकानों को छोड़कर, कल सुबह 7 बजे तक सब कुछ बंद रहेंगी।

कर्नाटक में 24 घंटे का टोटल लॉकडाउन 

कर्नाटक के कलबुर्गी में आज पुलिस ने पूरी तरह से लॉकडाउन किया है। ऐसा कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए किया जा रहा है।आवश्यक आपूर्ति बेचने वाली दुकानों को छोड़कर, सब कुछ कल सुबह 7 बजे तक बंद रहेगा।

दिल्ली के सब्जी और फल विक्रेताओं में निराशा

दिल्ली के दरियागंज में सब्जी और फल विक्रेताओं का कहना है कि इस साल रमज़ान के महीने में बाजार में लोगों की उतनी भीड़ नहीं देखने को मिली। पिछले साल की तुलना में COVID-19 महामारी के कारण उनका कारोबार धीमा पड़ा है।

केरल की जुमा मस्जिद ईद पर बंद

केरल के कोच्चि की जुमा मस्जिद आज ईद पर लोगों के लिए बंद की गई है। ऐसा कोरोना वायरस लॉकडाउन के मद्देनजर किया गया है।

पंजाब में घर जाने के लिए इकट्ठा हुए प्रवासी मजदूर

जालंधर में एक फ्लाईओवर के नीचे इकट्ठा हुए प्रवासी मजदूरों ने कहा कि वे खुद को पंजीकृत करवाने के लिए इंतजार कर रहे हैं। प्रवासियों में से एक ने कह कि हम 5 दिनों से फ्लाईओवर के नीचे रह रहे हैं, हमें पीने के लिए पानी भी नहीं मिल रहा है। हमारे लिए कोई बस/ट्रेन की व्यवस्था नहीं की गई है।

केरल में स्कूल हुए सैनिटाइज

केरल में 26 मई से शुरू होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं से पहले वायनाड में स्कूलों को सैनिटाइज किया जा रहा है।

बेंगलुरू हवाई अड्डे पर तैयारियां

कर्नाटक के बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारी 25 मई से घरेलू उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने के मद्देनजर यात्रियों के बीच शारीरिक दूरी बनाए रखने के उपाय कर रहे हैं।

ओखला सब्जी मंडी में लोग पहुंचे

कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच दिल्ली के ओखला सब्जी मंडी में खरीदारी करने के दौरान लोगों ने शारीरिक दूरी के नियमों का पालन किया।

आगरा स्टेशन पर लोगों की भीड़

आगरा रेलवे स्टेशन पर एक टिकट काउंटर के बाहर एक कतार में खड़े होने के दौरान लोगों ने शारीरिक दूरी के मानदंडों का पालन किया। रेलवे 1 जून से 200 यात्री ट्रेन सेवाओं का संचालन शुरू कर देगा। 

कोरोना वायरस अपडेट 23 मई 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की रिपोर्ट के मुताबिक अबतक टेस्ट किए गए सैंपल की कुल संख्या 28,34,798 है, पिछले 24 घंटों में टेस्ट किए गए सैंपल की संख्या 1,15,364 है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में राजस्थान में आज सुबह 9बजे तक कोरोना वायरस के 48 मामले सामने आए हैं और 2 मौतें हुई हैं। राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 6,542 हो गई है और कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा 155 है, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 2,695 है।

कोरोना वायरस महामारी की वजह से लगभग 5 महीने बाद ‘हुनर हाट’ 25 सितंबर 2020 से ‘लोकल टू ग्लोबल’ थीम के साथ फिर से शुरू होगा: मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री

बिहार: क्वारंटीन शख्स ने की जान देने की कोशिश

गायघाट विकासखंड के एक क्वारंटीन केंद्र में रह रहे शख्स ने निजी कारणों से जान देने का प्रयास किया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। –चंद्रशेखर सिंह, जिला मजिस्ट्रेट (डीएम), मुजफ्फरपुर

त्रिशूर: चर्च में कन्फेशन के लिए सोशल डिस्टेंसिंग वाला सिस्टम बनाया

क्राइस्ट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, इरिन्जालाकुडा, ने कोविड-19 के लिए जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार अनिवार्य सामाजिक दूरी के नियम के पालन के लिए चर्च में कन्फेशन के लिए तकनीक का सहारा लेकर एक सिस्टम तैयार किया है।

कॉलेज के सहायक प्रोफेसर पीजे अलांगदीन ने बताया कि इस नई प्रणाली में एक हेडसेट, माइक और संबद्ध उपकरण शामिल हैं। इन्हें चर्च के कन्फेशन कक्ष में फिट किया गया है। इससे प्रार्थी और पादरी दोनों सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखते हुए आपस में संवाद करते रह सकते हैं।

जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कहा, बड़ी संख्या में लोग जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज पढ़ना चाहते थे

जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कहा, बड़ी संख्या में लोग जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज पढ़ना चाहते थे। हमने उनसे कहा कि घर पर ही नमाज अदा करें। मस्जिद में केवल कर्मचारियों और परिवार के कुछ लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ नमाज पढ़ी।

हरियाणा सरकार ने सैलून और शादी समारोह के लिए जारी की गाइडलाइन

हरियाणा सरकार ने सैलून और शादी समारोह के लिए गाइडलाइन जारी की है। सैलून के लिए पहले से टोकन लेना होगा। शादी में शामिल होने वाले सभी मेहमानों के मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप जरूरी है।

 

15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के लिए अडवांस रिजर्वेशन पीरियड सात दिन से बढ़ाकर 30 दिन किया गया। अब एक महीने पहले ही ले सकते हैं टिकट।

 

 

मुंबई के धारावी में आज 53 नए कोरोना मरीज पाए गए। यहां संख्या बढ़कर 1478 हो गई है। अब तक 57 लोगों की जान जा चुकी है।

महाराष्ट्र में कोरोना ने तोड़ा रेकॉर्ड, एक दिन में मिले सबसे ज्यादा 2940 नए केस। राज्य में आंकड़ा बढ़कर 44582 हुआ।

 

देखें, ओडिशा में तूफान प्रभावित इलाकों में पीएम मोदी ने किया हवाई दौरा।

पाकिस्तान विमान हादसे पर पीएम मोदी ने ट्वीट करके दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, मरनेवालों के परिवारों के साथ गहरी संवेदना है, घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं।

 

पीएम मोदी ने ओडिशा को 500 करोड़ रुपये की मदद देने का ऐलान किया है। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल के लिए भी 1 हजार करोड़ की मदद का ऐलान किया है।

 

पंजाब में पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 2029 हो गई

पंजाब में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 2029 हो गई है, जिसमें 143 सक्रिय मामले, 1847 ठीक और 39 मौतें शामिल हैं: पंजाब पुलिस विभाग

Vande Bharat Mission: लंदन से दिल्ली जाने वाली स्पेशल फ्लाइट में सवार होने के लिए भारतीय यात्री हवाई अड्डे पर पहुंचे।

दिल्ली: #CoronavirusPandemic के बीच खरीदारी करने के लिए लोग गाज़ीपुर फल एवं सब्जी मंडी में पहुँचे।
https://twitter.com/AHindinews/status/1263658693448458240
मुंबई में 1382 नए #COVID19 केस सामने आए हैं, अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 25,317 हो गई है: नगर निगम ग्रेटर मुंबई 

राज्य में 7 नए ​​#COVID19 मामले सामने आए हैं, राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 1987 हो गई हैं: बिहार सरकार

झारखंड में 9 नए COVID19 पॉजिटिव मामले आज रिपोर्ट किए गए। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 302 हो गई। आज दर्ज किए गए 9 मामलों में से 7 मंदार (रांची जिला) और 2 कोडरमा से हैं: झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी

राज्य में आज रात 9बजे तक #COVID19 मामलों की कुल संख्या 303 है: झारखंड सरकार

छत्तीसगढ़ में #COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 128 हो गई है: राज्य स्वास्थ्य विभाग

पश्चिम बंगाल में कोरोना के कुल मामले 3197

पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 94 नए मामले रिपोर्ट हुए। राज्य में कुल मामले बढ़कर 3197 हो गए हैं।

पश्चिम बंगाल में तूफान से 19 लोगों की मौत 

पश्चिम बंगाल पुलिस के मुताबिक अम्फान तूफान की वजह से कोलकाता में 19 लोगों की जान गई है।

यात्री टिकट सुविधा केंद्र और ऑथराइज्ड IRCTC एजेंट्स के पास भी उपलब्ध 

आरक्षित टिकटों की बुकिंग और कैंसिलेशन की सुविधा पोस्ट ऑफिस, यात्री टिकट सुविधा केंद्र और ऑथराइज्ड IRCTC एजेंट्स के पास भी उपलब्ध होगीः रेल मंत्रालय

गुजरात से 9,18,000 प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्यों में भेजा गया

बुधवार तक 633 ट्रेनों से 9,18,000 प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्यों में भेजा गया है: गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय

मुंबई के धारावी में आज कोरोना के 47 नए मामले

मुंबई के धारावी में आज कोरोना के 47 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां संक्रमण के कुल 1425 मामले हो गए और अब तक 56 लोगों की मौत हुई हैः बृहन्मुंबई नगर निगम

पंजाब में आज 23 नए मामले

पंजाब में आज 23 नए मामले सामने आए। यहां कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2028 हो गई हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग

विभिन्न स्थानों पर दिशानिर्देशों का उल्लंघन हो रहा है-गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि विभिन्न स्थानों पर दिशानिर्देशों का उल्लंघन हो रहा है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को सभी कोरोना उपायों का सख्ती से पालन करना चाहिए। स्थानीय अधिकारियों को दिशानिर्देश लागू कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने चाहिएः गृह मंत्रालय के प्रवक्ता 

हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 137

हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 137 हो गई है, जिनमें 51 ठीक हो चुके हैं और तीन की मौत हुई है। राज्य में सक्रिय मामले 79 हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 143 नए मामले

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 143 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल आंकड़ा 1605 हो गई है। अभी 992 सक्रिय मामले हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

झारखंड में कुल मामलों की संख्या 293 हुई

झारखंड में आज तीन नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 293 हो गई हैः झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी

916 विदेशियों को छोड़ने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका

दिल्ली में क्वारंटीन किए गए निजामुद्दीन मरकज से संबंधित 916 विदेशियों को छोड़ने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई।

 उड्डयन मंत्रालय वंदेभारत मिशन के लिए प्राइवेट एयरलाइन से भी बात कर रही-विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि उड्डयन मंत्रालय वंदेभारत मिशन के लिए प्राइवेट एयरलाइन से भी बात कर रही है। अब तक 23475 लोग स्वदेश लौट चुके हैं।

 

मुंबई से लौटे 55 वर्षीय व्यक्ति ने क्वारंटीन सेंटर में की आत्महत्या

मुंबई से लौटे 55 वर्षीय व्यक्ति ने मंगलूरू के क्वारंटीन सेंटर में कोरोना के भय से आत्महत्या कर ली।

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 31,938 स्वयं सहायता समूहों को ₹218.49 करोड़ का रिवॉल्विंग फंड एवं सामुदायिक निवेश निधि का ऑनलाइन ट्रांसफर किया। प्रदेश में 12,000 से अधिक महिला स्वयंसेवी समूहों ने 8 करोड़ मूल्य के 57 लाख से अधिक मास्क और 8,000 से अधिक सेनेटाइजर बनाए हैं। 27,000 से अधिक PPE किट का निर्माण प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में महिला स्वयंसेवी समूहों ने किया है

दिल्ली: लॉकडाउन 4.0 में दी गई छूट की वजह से गाज़ीपुर में लगा लंबा ट्रैफिक।

बारपेटा मेडिकल कॉलेज में #COVID19 का एक नया मामला सामने आया है। मरीज़ कोकराझार क्वारंटाइन सेंटर में है। राज्य में कुल मामलों की संख्या 189 है जिसमें 48 ठीक, 4 मौतें और 3 माइग्रेट शामिल हैं: असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

मुंबई में 1372 अधिक #COVID19 मामले और 41 मौतें रिपोर्ट की गईं। शहर में कुल कोरोना मामलों की संख्या अब 23935 हो गई है जिसमें 841 मौतें शामिल हैं: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC)

जम्मू और कश्मीर में आज 73 #COVID19 पॉजिटिव मामले सामने आए, जम्मू डिवीजन से 36 और कश्मीर डिवीजन से 37। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1390 हो गई है: जम्मू-कश्मीर सरकार
गुजरात में पिछले 24 घंटों में 398 नए #COVID19 पॉजिटिव मामले सामने आए। राज्य में कुल मामले 12,539 हैं जिसमें 5219 ठीक/डिस्चार्ज और 749 मौतें शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग
हरियाणा में आज 29 नए #COVID19 पॉजिटिव मामले सामने आए। इसके साथ कुल मामलों की संख्या 993 हो गई है: स्वास्थ्य विभाग, हरियाणा

दिल्ली मेट्रो में सेवा शुरू होने पर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं- हाई कोर्ट

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) को निर्देश दिया है कि कोरोना महामारी को देखते हुए दिल्ली मेट्रो में सेवा शुरू होने पर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।

एक जून से चलेंगी 200 यात्री ट्रेनें, कल सुबह 10 बजे से शुरू होगी बुकिंग

रेल मंत्रालय ने स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्रालय और गृह मंत्रालय के साथ चर्चा के बाद फैसला किया है कि ट्रेन सेवाएं शुरू की जानी चाहिए। एक जून से 200 ट्रेनों की सेवा शुरू होगी। 21 मई से सुबह 10 बजे से शुरू होगी बुकिंग।

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 104

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 104 हो गई है, जिसमें से 48 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में अब कोरोना के 49 एक्टिव मामले हैं। वहीं, अब तक कोरोना के चलते तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के अंदर कोरोना संक्रमण के 67 नए मामले

कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों के अंदर कोरोना वायरस के 67 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण मामलों की कुल संख्या 1462 हो गई है, जिसमें से 864 कोरोना के एक्टिव केस हैं।

धारावी में आज कोरोना के 25 नए मामले

बृहन्मुंबई नगर निगम ने बताया कि मुंबई के धारावी इलाके में आज कोरोना संक्रमण के 25 नए मामले सामने आए हैं। धारावी में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब 1378 हो गई है।

कोरोना संकट के बीच भाजपा ने राज्य इकाइयों को दिया निर्देश

भारतीय जनता पार्टी ने सभी राज्य इकाइयों को निर्देश दिया है कि वे 7 दिनों के भीतर कोरोना संकट के बीच जरूरतमंद, प्रवासी मजदूरों को दी जाने वाली सहायता पर एक रिपोर्ट दाखिल करें।

केरल में आज कोरोना संक्रमण के 24 नए मामले

केरल के सीएम पिनरायी विजयन ने बताया कि राज्य में आज कोरोना वायरस के 24 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 12 विदेश से लौटे लोग हैं और 11 अन्य राज्यों से लोटे लोगों में से हैं, वहीं एक किसी के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमित हो गया है। राज्य में कोरोना संक्रमित के कुल मामले 666 हो गए हैं, जिसमें से 161 कोरोना के एक्टिव केस हैं।

पिछले 24 घंटों के अंदर उत्तर प्रदेश में कोरोना 269 नए मामले

उत्तर प्रदेश के प्रिंसिपल स्वास्थ्य सेक्रेट्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में कोरोना के 269 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,955 है, जबकि कोरोना के चलते प्रदेश में 123 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, अभी तक 2,918 लोगों को इलाज के बाद ठीक किया जा चुका है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘उत्तर प्रदेश स्टार्टअप फंड’ का शुभारंभ किया और भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) को 15 करोड़ की प्रथम किस्त सौंपी।

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने आज सुबह करीब 9:30 बजे पुंछ ज़िले के किरनी और देगवार सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 96 है।

महाराष्ट्र पुलिस में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 1,388 है, इसमें 948 सक्रिय मामले, 428 ठीक हो चुके मामले और 12 मौतें शामिल हैं: महाराष्ट्र पुलिस

दिल्ली: लॉकडाउन के चौथे चरण में राजधानी में ऑटो रिक्शा को 1 सवारी के साथ चलाने की अनु​मति है लेकिन लक्ष्मी नगर में एक ऑटो दो-तीन सवारी बैठी दिखी। बाइक पर भी एक से ज़्यादा लोग सवार दिखे।

1 जून से हर दिन 200 नॉन एसी ट्रेनें चलाई जाएंगी

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए हैं. उन्होंने कहा, ”राज्य सरकारों से आग्रह है कि श्रमिकों की सहायता करे तथा उन्हें नजदीकी मेनलाइन स्टेशन के पास रजिस्टर कर, लिस्ट रेलवे को दे, जिससे रेलवे श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाये। श्रमिकों से आग्रह है कि वो अपने स्थान पर रहें, बहुत जल्द भारतीय रेल उन्हें गंतव्य तक पहुंचा देगा।”

उत्तर प्रदेश में प्रवासी श्रमिकों के बीच कोरोना वायरस के बढ़ते मामले देखे जा रहे हैं, जो अभी-अभी घर अपने लौटे हैं. राज्य की राजधानी लखनऊ से 190 किलोमीटर दूर यूपी के बस्ती जिले में 50 प्रवासी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

महाराष्ट्र में क्या है शुरू क्या है बंद, जानें यहां 

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के अंदर कोरोना के 149 नए मामले

कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के अंदर राज्य में कोरोना के 149 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 1395 हो गई है, जिसमें से 543 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। वहीं, अभी राज्य में कोरोना के 811 एक्टिव केस हैं।

मुंबई के 9 और BEST कर्मचारी हुए कोरोना संक्रमित

मुंबई में 9 और BEST कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक BEST के कुल 137 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

* भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख पार कर गया है अब यहां कुल 1 लाख 11 मामले सामने आ चुके हैं इस तरह से एक लाख केस पार करने वाला भारत विश्व का 11वां देश बन गया है

दिल्ली: सरदार पटेल मार्ग में स्थित 11 मूर्ति के पास लोग सरकार की नई गाइडलाइंस का उल्लंघन करते हुए दिखें। यहां दो व्हीलर में दो लोग सवार दिखें।दिल्ली सरकार की नई गाइडलाइंस के अनुसार 2 व्हीलर में सिंगल राइडर को अनुमति दी गई है।

* लॉकडाउन4.0 की नई गाइडलाइंस का पालन करते हुए, कलाबुर्गी से नजदीकी जिलों के लिए 50बसें शुरू की हैं।यात्रियों से जायज किराया ही लिया जा रहा है। सोशल डिस्टेंस, सेनिटाइजेशन, थर्मल चेकअप की मदद से यात्रियों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है: बी.एम.बिरधार डिविजनल ट्रैफिक ऑफीसर, कलाबुर्गी

तेलंगाना: सरकार की नई गाइडलाइंस के अनुसार हैदराबाद में ऑटो और टैक्सी सेवाएं फिर से शुरू हुई।

महाराष्ट्र: राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आज 2033 नए #COVID19 मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए और 51 मौतें भी हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 35058 हो गई है, जिसमें 25392 सक्रिय मामले और 1249 मौतें शामिल हैं।

झारखंड: कल से राज्य में शराब की दुकानें खुलेगी :झारखंड CM हेमंत सोरेन

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र CM उद्धव ठाकरे ने कहा, अब तक हमने 5 लाख से अधिक प्रवासियों की सुरक्षित राज्य वापसी की व्यवस्था की है। मैं उनसे पैदल यात्रा न करने की अपील करता हूं। हम उनके लिए ट्रेनों और बसों की व्यवस्था कर रहे हैं: महाराष्ट्र CM उद्धव ठाकरे

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय कार्यस्थल पर #COVID19 के प्रसार को रोकने के लिए निवारक उपायों पर दिशानिर्देश जारी किया है।

जम्मू: शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे के बीच गैर-जरूरी गतिविधियों के लिए लोगों की आवाजाही पर लगाई गई रोक 31 मई तक जारी रहेगी :उपायुक्त जम्मू

गुजरात: गुजरात CM विजय रूपाणी ने कहा गुजरात में कंटेनमेंट और नॉन-कंटेनमेंट जोन होंगे। कंटेनमेंट जोन में केवल आवश्यक सेवाओं को ही अनुमति दी जाएगी स्कूल, शॉपिंग मॉल, जिम, स्विमिंग पूल बंद रहेंगे। ब्यूटी पार्लर और सैलून केवल नॉन-कंटेनमेंट जोन में संचालित करने की अनुमति होगी

मध्य प्रदेश: लॉकडाउन 4 (Lockdown 4.0) में मध्य प्रदेश वासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब यहां सिर्फ दो ही जोन रहेंगे रेड (RED) और ग्रीन (GREEN)। ऑरेंज जोन खत्म कर दिया गया है पूरे प्रदेश में फिलहाल बसें नहीं चलेंगी और सभी जोन में शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे रेड जोन में दफ्तर (OFFICE) सिर्फ 50 फीसदी स्टाफ के साथ खुले रहेंगे रेड हो या ग्रीन जोन इन सभी जगह सोशल डिस्टेंस, मास्क और सरकार की गाइडलाइन का पालन करना ज़रूरी होगा सड़क पर थूकने पर जुर्माना भी लगेगा

यूपी: यूपी सरकार की एडवाइजरी के मुताबिक, बाजारों को इस प्रकार खोला जाएगा कि प्रत्येक दिन अलग-अलग बाजार खुले सोशल डिस्टेंसिंग एवं समस्त प्रकार के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए इस संबंध में जिला प्रशासन स्थानीय व्यापार मंडल के साथ संवाद स्थापित कर व्यवस्था बनाने हेतु जनपद स्तर पर आदेश जारी किए जाएंगे

महाराष्ट्र: CM उद्धव ठाकरे ने मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) द्वारा मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थापित किए अस्थायी #COVID19 अस्पताल का दौरा किया। इस अस्थायी अस्पताल की क्षमता 1,000 बेड की है।