प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईस्टर के पर्व पर दी शुभकामनाएं, कोरोना के इस जंग से लड़ने के लिए किये प्रार्थना

ईसाई धर्म की मान्यताओं के अनुसार, गुड फ्राइडे के तीसरे दिन ईसा मसीह दोबारा जीवित हो गए थे। ईसा मसीह के पुनर्जीवित होने की खुशी में ईस्टर पर्व मनाया जाता है। इसे ईसाई धर्म के लोग ईस्टर संडे के नाम से मनाते हैं। ईस्टर के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

ईस्टर के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दी शुभकामनाएं

Covid-19: कोरोना वायरस(Coronavirus) की वजह से पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है। कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन लागू है। वहीं भारत में भी कोरोना के कारण 21 दिनों का लॉकडाउन लागू था। लेकिन हालत बिगड़ते देख लॉक डाउन को और भी आगे बढ़ा दिया गया है। जिसे अब 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। इस बीच आज देश और दुनिया में ईसाई धर्म के महत्वपूर्ण पर्वों में से एक ईस्टर मनाया जा रहा है।

मालूम हो, ईसाई धर्म की मान्यताओं के अनुसार, गुड फ्राइडे(Good Friday) के तीसरे दिन ईसा मसीह दोबारा जीवित हो गए थे। ईसा मसीह के पुनर्जीवित होने की खुशी में ईस्टर(Easter) पर्व मनाया जाता है। इसे ईसाई धर्म के लोग ईस्टर संडे के नाम से मनाते हैं। ईस्टर के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) ने भी शुभकामनाएं दी हैं।  पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ये ईस्टर हमें कोविड-19 को सफलतापूर्वक मात देने और एक स्वस्थ ग्रह बनाने की शक्ति प्रदान करे। ईस्टर पर्व के पहले सप्ताह को ईस्टर सप्ताह कहा जाता है। इस दौरान ईसाई धर्म के लोग प्रार्थना करते हैं, साथ ही व्रत रखते हैं। ईस्टर पर्व पर सभी चर्चों को खास तौर पर सजाया जाता है। इस दिन चर्च में मोमबत्तियां जलाई जाती हैं। ईसाई धर्म के कई लोग इस दिन अपने घरों को भी मोमबत्तियों से रोशन करते हैं। ईस्टर डे के दिन विशेष तौर पर बाइबिल का पाठ किया जाता है। हालांकि लॉकडाउन के कारण देश में धार्मिक स्थल भी बंद हैं। जिसके चलते इस साल सभी लोग अपने घर पर ही ईस्टर मनाएंगे।

शजा मोरानी को मिली अस्पताल से छुट्टी, कोरोना रिपोर्ट 2 बार आई निगेटिव

ईसाई धर्म की मान्यताओं के मुताबिक, हजारों साल पहले गुड फ्राइडे के दिन ईसाह मसीह को यरुशलम की पहाड़ियों पर सूली पर चढ़ाया गया था। इसके बाद गुड फ्राइड के तीसरे दिन यानी पहले संडे को ईसाह मसीह दोबारा जीवित हो गए थे। माना जाता है कि पुनर्जन्म के बाद ईसा मसीह करीब 40 दिन तक अपने शिष्यों के साथ रहे थे। इसके बाद वे हमेशा के लिए स्वर्ग चले गए थे इसलिए ईस्टर पर्व का जश्न पूरे 40 दिन तक मनाया जाता है। लेकिन आधिकारिक तौर पर ईस्टर पर्व 50 दिनों तक चलता है। बता दे, ईसाई धर्म के लोग हर साल ईस्टर बहुत धूम-धाम से मनाते है। हलाकि इस साल लॉक डाउन की वजह से कोई भी घर के बाहर नहीं निकल सकता। इसीलिए घर रह कर ही उन्हें ईस्टर मनाना होगा।

बता दे, भारत में कोरोना वायरस की चपेट में आकर अब तक 273 लोग अपनी जान गवा चुके है।

Kangna Ranaut Sita Photo: कंगना रनौत जब सीता बनी थीं, फोटो हो रहा है वायरल, देखें तस्वीर

यहाँ देखे हिंदी रश का ताज़ा वीडियो: