Covid 19: वसई और नाला सोपारा में दो डॉक्टर गिरफ्तार, पुलिस कर रहीं हैं जांच, जानें क्या है मामला

पूरे महाराष्ट्र में केवल 2 जगह सेंटर बनाये हैं पहला इंदिरा गांधी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, नागपुर में और दूसरा कस्तूरबा हॉस्पिटल फॉर इंफेक्शियस डिजीसेस, मुंबई में हैं। अभी मिली खबर के मुताबिक, वसई और नाला सोपारा में दो डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज़ हुआ हैं।

Covid 19: वसई और नाला सोपारा ने दो डॉक्टर गिरफ्तार, पुलिस कर रहीं हैं जांच, जानें क्या है मामला

कोरोना वायरस (Coronavirus) यानी Covid 19 के वजह से पूरी दुनिया में अहाकार मची हुई है। इस बीच पूरा देश इस महामारी बीमारी का इलाज़ ढूंढ़ने में लगी हैं और मरीजों को एक अस्पताल में भर्ती कराकर उनका इलाज़ कर रही है। महाराष्ट्र सरकार ने लोगों को घर पर ही रहने की सलाह दी हैं, वहीँ आस पास स्वछतता रखने के लिए कह रही हैं। वहीँ लोगों से किसी भी अफवा पर विश्वास ना करने की सलाह दे रही हैं। ऐसे में पुरे भारत देश में केवल 52 परीक्षण केंद्र बनाये गए हैं जहां आप जाकर कोरोना वायरस का टेस्ट करा सकते हैं।

बता दें, पूरे महाराष्ट्र में केवल 2 जगह टेस्ट सेंटर बनाये हैं पहला इंदिरा गांधी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, नागपुर में और दूसरा कस्तूरबा हॉस्पिटल फॉर इंफेक्शियस डिजीसेस, मुंबई में हैं। अभी मिली खबर के मुताबिक, वसई और नाला सोपारा में दो डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज़ हुआ हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों डॉक्टरों ने अपने क्लिनिक के बाहर #coronavirus के बीमारी ठीक करने का बोर्ड लगाया था। दोनों डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस केस की जांच पड़ताल अभी कर रही हैं।

महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या धीरे धीरे बढ़ती ही जा रहीं है। मुंबई में 2 नए केस सामने आये है, उल्हासनगर से 49 साल की महिला, जो दुबई से आई थीं और 22 साल की महिला जो UK से लौटी थी, उन में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। यानी की कुल मिलाकर अब तक महाराष्ट्र में 47 COVID-19 केसेस पॉजिटिव मिले है।

बता दें, नवी मुंबई से 2 मरीज पॉजिटिव पाए गए थे, हालाँकि सरकार के कहने के बेवजूद प्राइवेट दफ्तर अभी भी लोगों को घर से काम की अनुमति ना देते हुए दफ्तर में बुला रहे है। इसके चलते Covid 19 का असर लोगों में फ़ैलने की ज्यादा चांस हैं, रिपोर्ट।

मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे में कोरोनावायरस (Coronavirus) के डर से जिम, सिनेमा हॉल, मॉल और पब्लिक स्विमिंग पूल पर आगे मिली जानकरी तक बंद करने के लिए कहा गया है। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव बाळासाहेब ठाकरे (Maha CM Uddhav Thackeray) ने आज अनाउंसमेंट करते हुए कहा हैं कि गर्दी से बचे, हाथ साबुन से अच्छे से धोये, हाथ मिलाने के बजाय दूर से नमस्कार करें। यहीं भयंकर बीमारी से बचने का उपाय है।