Viral Video: बच्चों के साथ फिल्ड में यूं फुटबॉल खेलती नजर आई एक गाय, देख अचंभित रह गए लोग

भारतीय क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने आज एक फनी वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया। ये फनी वीडियो 2 मिनट 12 सेकंड हैं। इस वीडियो में एक गाय (Cow Video Viral) कुछ लड़कों के साथ मैदान में फुटबॉल खेलते हुए नजर आ रही है।

गाय फुटबॉल खेलते हुए। (फोटोः वीडियो स्टिल)

भारतीय क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले (Harsha Bhogle Video) ने आज एक फनी वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया। ये फनी वीडियो 2 मिनट 12 सेकंड हैं। इस वीडियो में एक गाय कुछ लड़कों के साथ मैदान में फुटबॉल खेलते हुए नजर आ रही है। जी हां, आपने सही सुना। हर्षा भोगले ने इस वीडियो को ट्वीटर पर शेयर किया है। इस वीडयो में आप देखेंगे की गाय पहले फुटबॉल को अपने पैरों के बीच में रखती है और इसके बाद फुटबॉल को लेकर भागने लगती है, जैसे की वो लड़कों के साथ खेल रही हो।

वीडियो में आप लड़कों द्वारा गाय (Cow Plays Football) को चियर करते हुए भी सुन सकते हैं। इसके बाद एक लड़का गाय से फुटबॉल को किक करने आता है, लेकिन गाय उसके किक करने नहीं देती, इतने में गाय के पीछे से दूसरा लड़का बॉल की तरफ बढ़ता है और किक करने की कोशिश करता है, लेकिन गाय उसे भी किक करने नहीं देती और उसके पीछे भागती है। इसके बाद एक लड़का बॉल को किक कर अपने साथी को पास करता है। तब गाय फुटबॉल को अपने पास रखने के लिए फुटबॉल के पास भागती है। लेकिन लगभग एक मिनट बाद गाय के पास फुटबॉल वापिस आती है। और वह उसे गोल की तरफ लेकर भागती है।

यहां देखिए गाय का फुटबॉल खेलते हुए वीडियो-

7 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

हर्षा भोगले द्वारा इस दो मिनट 12 सेकंड के वीडियो को शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर ये वीडियो (Cow Video Viral)  वायरल हो गया। हर्षा भोगले ने जो वीडियो शेयर किया इसे अब तक 75 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और 24 हजार से ज्यादा रिट्वीट कर चुके हैं। इस वीडियो को अब तक 7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। ये वीडियो अब भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां देखिए ट्विटर पर लोग कैसे रिएक्शन दे रहे हैं-

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।