Cyclone Nisarga Updates: गुजर गया निसर्ग तूफान, छोड़ गया निशान, देखें तस्वीरें और वीडियोज

Cyclone Nisarga Updates: निसर्ग चक्रवात मुंबई से गुजर चूका है। इस तूफान के वजह से मुंबई, नरीमन प्वाइंट, पालघर, ठाणे और भी कई इलाकों में पेड़ जड़ से उखड़ गए। आज सुबह से ही भारी वर्षा देखने को मिला था।

पुणे की तस्वीर

Cyclone Nisarga Updates: निसर्ग चक्रवात मुंबई से गुजर चूका है। इस तूफान के वजह से मुंबई, नरीमन प्वाइंट, पालघर, ठाणे और भी कई इलाकों में पेड़ जड़ से उखड़ गए। आज सुबह से ही भारी वर्षा देखने को मिला था। शुभांगी भूटे वैज्ञानिक IMD ने निसर्ग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये गंभीर चक्रवात रायगढ़ के अलीबाग के साउथ में 12:30-2:30 बजे तक लैंडफॉल हो चुका है। मुंबई और ठाणे में हम इसका पोस्ट लैंडफॉल इफेक्ट देख रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा “अगले 6 घंटों में ये चक्रवाती तूफान बन जाएगा। उसके बाद इसका प्रभाव मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में रहेगा। जब तक ये स्थिति पूरी तरह खत्म नहीं हो जाती तब तक मानसून आने में समय लगेगा”।

आपको बात दें, यह तूफान अलीबाग से शुरू हुआ था और फिर मुंबई से गुजरते हुए पुणे तक जा पहुंचा है। निसर्ग चक्रवात के चलते छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के बताया हैं कि 19:00 बजे तक हवाई अड्डे पर कोई टेक-ऑफ या लैंडिंग नहीं होगी। पुणे में चक्रवात निसर्ग के प्रभाव से महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी वर्षा जारी। दृश्य पुणे की वेल्हा और मावल तहसील से।

तेज़ बारिश और आंधी के बीच नरीमन प्वाइंट इलाके में पेड़ जड़ से उखड़ गए।

चक्रवात निसर्ग के चलते कालाचौकी इलाके में पेड़ गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हुए।

पुणे में भी हुआ भारी नुकसान।

यह दृश्य अलीबाग से है।

मौसम विभाग के मुताबिक 129 साल बाद इतना भयानक तूफान महाराष्ट्र में आया है। ये तूफान करीब 3 घंटे महाराष्ट्र में रहेगा। मुंबई के नवी मुंबई इलाके में तेज हवाओं ने काफी नुकसान पहुंचाया है। निसर्ग का सबसे ज्यादा असर रत्नागिरी और अलीबाग में देखने को मिल रहा है। तूफानी हवाओं जैसे सब कुछ तबाह करने के मूड में हैं। हवाओं के कारण पेड़ 45 डिग्री तक झुक जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां एलर्ट मोड पर हैं।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: