आज का राशिफल 24 अप्रैल 2019: मेष-सिंह राशि के लोगों की तबीयत रहेगी खराब, इन 3 राशियों को मिलेगा धन लाभ

वृश्चिक राशि वालों को सतर्क रहना होगा। आपकी आवाज आज थोड़ी आक्रामक हो सकती है। मीन राशि के लोगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। तो वहीं, मकर राशि के लोगों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा।

24 अप्रैल 2019 का दिन कैसे बतेगा इन 12 राशियों का ( फोटो साभार- हिंदी रश)

आप में से बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि गृह और नक्षत्र बदलने से आपकी राशि भी प्रभावित होती है। ऐसे में यदि आपकी राशि ठीक रहेगी तो आपका दिन भी अच्छा जाएगा। इसके साथ ही आपके मन में ये सवाल तो जरूर उठता होगा कि आपका आने वाली जीवन और समय कैसा होने वाला है। तो ऐसे में आपकी इस परेशानी को हम हल कर देते हैं। हम आपके लिए लेकर आए है 24 अप्रैल का राशिफल, जिसके जरिए आप अपना आने वाला कल जान सकते हैं।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों का आज उनकी किस्मत साथ नहीं देने वाली है। कार्यक्षेत्र में सभी चीजें ठीक रहेंगी। आप किसी चीजों को लेकर परेशान रहे सकते हैं। खासकर तो संतान को लेकर। ज्यादा काम के चलते आपका काम थोड़ा और धीमा हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग मानसिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे। हालाँकि, काफी वक्त से चल रहा झगड़ा या कोई भी बुरी चीज आज खत्म हो सकती है। आपको अपनी आवाज पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को कुछ परेशानियों पार करने के बाद ही सफलता मिलेगी। आप अपने शादीशुदा जीवन को सहीं से बनाकर रखेंगे। आपको सिरदर्द की परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग परिवार के किसी सदस्य से झगड़ा कर सकते हैं। यदि आप ने लोन के लिए अप्लाई किया हुआ है तो वो आपको मिल जाएगा। आपके दुश्मन आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को अपने बच्चों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स  बेचेनी से महसूस कर सकते हैं। आप घरेलू सामानों पर खर्च करेंगे। आपके जीवनसाथी की सेहत थोड़ी खराब रह सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को सेहत से संबंधी परेशानियों या शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने रोजना के कामों में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। आपकी मां की तबीयत थोड़ी खराब रह सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के लोग आत्मविश्वास के साथ मुस्कराते रहेंगे। आपको आपके भाईयों के चलते लाभ मिलने वाला है। आपको लाभ कमाने के मामले में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि, ऐसे समय पर आप थोड़ी शांति बनाए रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को सतर्क रहना होगा। आपकी आवाज आज थोड़ी आक्रामक हो सकती है। ऐसे में आपको इसके लिए थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आज अपना कोई भी काम थोड़े ध्यान से करें।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को किसी भी नकारात्मक विचार को अपने अंदर नहीं लाना चाहिए। आप रोजना के कामों में सफलता प्राप्त करेंगे। आप पर्सनल केयर आइटम पर खर्चा कर सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को मानसिक तनाव और उलझनों का सामना करना पड़ेगा। आपको शायद कानूनी लड़ाई में हार का सामना करना पड़ सकता है आपको अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को लाभ कमाने के रास्ते में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। बहुत से काम करने के बाद ही आपको सफलता मिलेगी। आपको एक महिला के चलते लाभ प्राप्त हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को अपने वर्कप्लेस में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप शायद अपने पिता या वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संघर्ष करें। पैसों के मामले में ये दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।