आज का राशिफल 25 जूनः मेष-सिंह राशि वालों की होगी जेब ढीली, इन 4 राशियों का बितेगा बेहतरीन दिन

जहां धनु राशि के लोगों को अपने काम में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। वहीं, मीन राशि के लोग आज बहुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे। ऐसे ही आप भी जानिए अपना आने वाला कल।

आज का राशिफल 25 जून 2019। (फोटोः हिंदीरश)

आपकी राशियां आपकी चाल और दशा बदलती है। ये राशियां आपके रोजाना के काम को प्रभावित भी करती हैं। कई बार अच्छे नजरिए से, तो कई बार बुरे नजरिए से भी। इसलिए आपको अपना राशिफल (Horoscope) जानना चाहिए, जिससे कि अपने साथ होने वाले बुरे और दुखद अनुभव को टालने में सफल हो सकें या फिर उससे कम से कम प्रभावित हो। इसलिए हम आपको बता रहे हैं आपका राशिफल (Aaj Ka Rashifal 25 June 2019) । यहां पढ़िए अपनी राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहने वाला है।

मेष (Aries)

राशिफल-  मेष राशि के लोगों को अपने काम के लिए बहुत भागदौड़ करनी पड़ेगी। कुछ मानसिक बेचैनी हो सकती है। आपका खर्च अधिक होगा।

वृषभ (Taurus)

राशिफल- वृषभ राशि के लोगों को आज अच्छी खबर मिलेगी। पैसों से जुड़ा लाभ प्राप्त करने के लिए आप नए स्रोत अपना सकते हैं। आपका जीवन साथी आपका सहयोग करेगा।

मिथुन (Gemini)

राशिफल- मिथुन राशि के लोगों को नौकरी में होने पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। आप अपने पिता के कारण लाभ अर्जित करेंगे।

कर्क (Cancer)

राशिफल-  कर्क राशि के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपके धन में अचानक वृद्धि होगी। आप धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं।

सिंह (Leo)

राशिफल-  सिंह राशि के लोगों को शारीरिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने रोजना के कामों को लेकर  सतर्क रहें। आज आपको अनावश्यक काम से चिढ़ हो सकती है। आपको बहुत सारा पैसा खर्च करना पड़ेगा। किसी बहस में न उलझें।

कन्या (Virgo)

राशिफल- कन्या राशि के लोग अपने परिवार के साथ एक अच्छा दिन बिताएंगे। आप अपने व्यवसाय में कुछ नए निर्णय ले सकते हैं।

तुला (Libra)

राशिफल- तुला राशि के लोग अनावश्यक तनाव से परेशान हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आपको धन खर्च करना पड़ेगा लेकिन लाभ भी होगा।

वृश्चिक (Scorpio)

राशिफल- वृश्चिक राशि के लोगों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलेगी। आपके विवाहित जीवन में चीजें सामंजस्यपूर्ण और सुखद रहेंगी। आप वित्तीय लाभ कर सकते हैं।

धनु (Sagittarius)

राशिफल- धनु राशि के लोगों को अपने काम में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको कार्यस्थल में अपने सहयोगियों के साथ समन्वय स्थापित करना होगा। आज आप बेकार के कामों में उलझ सकते हैं।

मकर (Capricorn)

राशिफल-  मकर राशि के लोगों को उनके योगदान के लिए आज सम्मानित किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके पारिवारिक आचार-विचार अच्छे रहेंगे।

कुंभ (Aquarius)

राशिफल- कुंभ राशि के लोग सामान्य दिन बिताएंगे। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आपको अपने भाषण के प्रति सचेत होना चाहिए अन्यथा आप काम पूरा होने से पहले ही अपने काम बिगाड़ सकते हैं।

मीन (Pisces)

राशिफल- मीन राशि के लोग आज बहुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे। आपके सभी काम आपकी इच्छाओं अनुसार प्राप्त होंगे। शुभ समाचार मिलने के बाद आप बहुत प्रसन्न महसूस करेंगे।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।