आज का राशिफल 3 मई 2019: मीन-कन्या राशि वालों को झेलनी पड़ेगी धन संबंधित हानि, जानिए बाकी राशियों का हाल

तुला राशि के लोगों को उनके काम के लिए सम्मानित किया जाएगा। आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। मीन राशि के लोगों को उन चीजों या कामों से दूर रहने की जरूरत है जो उनके लिए अपमान का कारण बन सकती हैं।

3 मई 2019 का राशिफल ( फोटो साभार- हिंदी रश)

कुछ ग्रह आपकी राशि पर नकारात्मक या सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। ऐसे में ये आपके रोजाना के काम को प्रभावित भी करती हैं। कई बार अच्छे नजरिए से, तो कई बार बुरे नजरिए से भी। इसलिए आपको अपना राशिफल जानना चाहिए, जिससे कि अपने साथ होने वाले बुरे और दुखद अनुभव को टालने में सफल हो सकें या फिर उससे कम से कम प्रभावित हो। इसलिए हम आपको बता रहे हैं आपका 3 मई 2019 का राशिफल। यहां पढ़िए अपनी राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के लोग अपनी पुरानी समस्याओं को हल करने में सक्षम होंगे। आपकी सभी चीजें आसानी से मिल जाएंगी। आज आपको अच्छे भोजन और व्यंजनों का आनंद मिलेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को शारीरिक और मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। पैसों के मामलों में सतर्क रहें क्योंकि आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को अपने बिजनेस में सफलता मिलेगी। कुछ अच्छी खबरें आज आपको बहुत खुश करेंगी। आपको अपने द्वारा किए गए प्रयासों के अनुपात में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग बिना किसी परेशानी के अपने सभी कार्यों को पूरा करने में सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आपको अपने पिता के खाते में धन से संबंधित लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग आज बेचैन और शरारती महसूस करेंगे। आपका स्वास्थ्य चिंता का कारण हो सकता है। आपको धन लाभ होगा। आज आप धार्मिक गतिविधियों की ओर अधिक आकर्षित हो सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग अज्ञात भय की चपेट में रहेंगे। दैनिक कार्यों में आपको कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है। धन से संबंधित हानि की संभावना रहेगी।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को उनके काम के लिए सम्मानित किया जाएगा। आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आपके साथी के साथ आपके संबंध ठीक रहेंगे। अचानक धन लाभ होने की संभावना रहेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग अपने दुश्मनों पर हावी रहेंगे। कार्यस्थल पर किसी महिला के कारण आपको लाभ होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को अपना हर काम बुद्धिमत्ता और चतुराई से करने की जरूरत है। किसी पर अंधा विश्वास हानिकारक साबित होगा। अपनी सेहत का अच्छे से ख्याल रखें।

मकर राशि

मकर राशि के लोग आज अपने सामाजिक दायरे में बदनाम हो सकते हैं। आपको अपने काम में कई परेशानी से जूझना पड़ सकता है। आपको अपने शादीशुदा जीवन में संघर्षों का सामना करने और सुलझाने के लिए तैयार रहना चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को अपने भाई का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके दुश्मन आपको बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। अनुकूल भाग्य का एक स्ट्रोक प्रगति और विकास के दरवाजे खोल देगा।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को उन चीजों या कामों से दूर रहने की जरूरत है जो उनके लिए अपमान का कारण बन सकती हैं। आप दिन भर उलझन में रह सकते हैं। आज आपको पैसों से संबंधित नुकसान हो सकता है।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।