आज का राशिफल 4 मई 2019: सिंह-मिथुन राशि वालों को होगी सेहत से जुड़ी परेशानी, इन 3 राशियों मिलेगा लाभ

धनु राशि के लोगों को संतान के कारण मुश्किलें आ सकती हैं। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। तो वहीं, कुंभ राशि वालों को शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

4 मई 2019 का राशिफल ( फोटो साभार- हिंदी रश)

बदलते वक्त के मुताबिक आपकी राशि पर कभी सकारात्मक तो कभी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।  ऐसे में ये चीज आपके रोजाना के काम को भी  प्रभावित करती हैं।  तो इसके लिए जरूर है कि आप आने वाले कल के बारे में जाने। यानी राशि के मुताबिक आप ये जाने कि आपका आने वाला भविष्य कैसा होने वाला है। इसलिए हम आपके लिए लेकर आएं हैं 4 मई 2019 का राशिफल। तो यहां जानिए कैसे बितेगा आपका आने वाला कल।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आपके रोजना के काम बिना किसी बाधा के पूरे हो जाएंगे। आपके विलासिता और आराम के स्तर में वृद्धि होगी। आपका पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को रोजना के काम करने में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और यदि वे कोई यात्रा करते हैं तो भाग्य भी उसी तरह का हो सकता है। बेकार के कामों से दूर रहें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को हर तरह की गतिविधियों और कार्यों में सफलता मिलेगी। पैसों के मामलों में आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपकी संतान आपको खुश करेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को भाग्य के चलते अपने सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके पिता की सेहत थोड़ी खराब रह सकती है। आप नई गतिविधियों में भाग ले सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग अपनी समस्याओं को हल करने में सक्षम होंगे। आपको सावधानी के साथ दिन बिताने की सलाह दी जाती है। खर्च बढ़ने की संभावनाएं रहेंगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को अपने बिजनेस या नौकरी में लाभ पा सकते हैं। आप किसी नए व्यापारिक सौदे को अंतिम रूप दे सकते हैं। आप एक अच्छा पारिवारिक जीवन बिताएंगे । आपको धन लाभ होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त पैसा मिलेगा। आपके वरिष्ठ अधिकारी आपका समर्थन करेंगे और सहयोग भी करेंगे।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को संतान के कारण मुश्किलें आ सकती हैं। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। आप पैसा कमाएंगे लेकिन आज भी बहुत खर्च करेंगे।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को अपना दिन बड़ी सावधानी से बिताने की सलाह दी जाती है। पैसों से संबंधित नुकसान होने की संभावनाएं रहेंगी। आप अपने विवाहित जीवन में संघर्षों उठा सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने लोग या दोस्त आपकी मदद के लिए आगे आ सकते हैं। आप पैसे कमाने के नए साधन तलाश सकते हैं। आप घर में हो रही मौज मस्ती का मजा ले सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और उनके इलाज पर भी खर्च होगा। अपने वाहन सावधानी से चलाएं। आप का लोगों के साथ टकराव हो सकता है इसलिए सावधान रहें।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।