आज का राशिफल 6 जुलाई 2019: मेष-कर्क राशि वालों को मिलेगा अधिक धन लाभ, इन राशियों को झेलना पड़ेगा नुकसान

जहां मकर (Capricorn) राशि के लोग उत्साह और ऊर्जा से भरे रहेंगे। सिंह (Leo) राशि के लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ  बेहतरीन दिन बिताएंगे। ऐसे ही आप भी जानिए कैसे गुजरेगा आपका आज का दिन।

आज का राशिफल 6 जुलाई (फोेटो साभार-हिंदी रश)

आपकी राशियां आपकी चाल और दशा बदलती है। ये राशियां आपके रोजाना के काम को प्रभावित भी करती हैं। कई बार अच्छे नजरिए से, तो कई बार बुरे नजरिए से भी। इसलिए आपको अपना राशिफल (Rashifal) जानना चाहिए, जिससे कि अपने साथ होने वाले बुरे और दुखद अनुभव को टालने में सफल हो सकें या फिर उससे कम से कम प्रभावित हो। इसलिए हम आपको बता रहे हैं आपका राशिफल (Daily Horoscope 6 July 2019) । यहां पढ़िए अपनी राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहने वाला है।

मेष (Aries)

राशिफल- मेष राशि के लोग कई गतिविधियों में शामिल होंगे जो आपको लाभ पहुंचेगी। आप अपने घर में एक आरामदायक समय बिताएंगे। स्वास्थ्य संबंधी छोटी परेशानी होगी।

वृषभ (Taurus)

राशिफल-  वृषभ राशि के लोग अपनी वित्तीय प्रोफाइल को मजबूत करने में सक्षम होंगे। कार्यस्थल पर आपके लिए चीज़ें और परिस्थितियाँ ठीक रहेंगी।

मिथुन (Gemini)

राशिफल- मिथुन राशि के लोग अपने भुगतान या आय को लेकर थोड़े तनाव में रहेंगे। आप सांसारिक सुखों का आनंद लेंगे। छात्रों को उनकी पढ़ाई से संबंधित कोई अच्छी खबर मिलेगी।

कर्क (Cancer)

राशिफल- कर्क राशि के लोगों को आखिर में सफलता प्राप्त होगी, जिसे वह लंबे समय से चाहते थे। आपका पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा और आप पर्याप्त लाभ कमाएंगे।

सिंह (Leo)

राशिफल- सिंह राशि के लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ  बेहतरीन दिन बिताएंगे। आपकी आर्थिक चिंता से आराम मिलेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। यदि आप एक व्यावसायिक यात्रा पर निकलते हैं, तो आपको पर्याप्त लाभ होगा।

कन्या (Virgo)

राशिफल- कन्या राशि के लोग अपने भाई-बहनों के कारण लाभान्वित होंगे। सामान्य गतिविधियों से असामान्य लाभ कमाने की अचानक संभावना होगी। आपको कहीं से अप्रत्याशित राशि प्राप्त होगी। छात्रों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

तुला (Libra)

राशिफल- तुला राशि के लोग वास्तव में  कमाई और निवेश के मामले में सफलता प्राप्त करेंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप अपनी वीरता और पराक्रम के कारण कई लाभ प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक (Scorpio)

राशिफल- वृश्चिक राशि के लोग अपने क्षेत्र में नए पेशेवरों के साथ संपर्क स्थापित करेंगे और बाद में लाभ कमाएंगे। आपको परिवार के प्यार और देखभाल का आनंद भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपके सभी कार्य आपकी इच्छाओं के अनुसार पूरे होंगे।

धनु (Sagittarius)

राशिफल- धनु राशि के लोगों को अपनी माँ या पत्नी के चलते परेशानी झेलनी पड़ेगी। आप धार्मिक प्रार्थनाओं में खुद को लीन महसूस करेंगे। आप अपनी आय बढ़ाने के लिए नए साधनों पर काम करेंगे।

मकर (Capricorn)

राशिफल- मकर राशि के लोग उत्साह और ऊर्जा से भरे रहेंगे। आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। आप अपने आप को अच्छी परिस्थितियों में पाएंगे और सभी प्रकार के लाभ प्राप्त करेंगे।

कुंभ (Aquarius)

राशिफल-  कुंभ राशि के लोगों को अपने काम करने के लिए अधिक मेहनत करेंगे। वे सुस्ती महसूस करेंगे। ऐसे में आपको इससे सावधान रहने की जरूरत है। अपनी सभी नकारात्मक सोच को कंट्रोल में रखे।

मीन (Pisces)

राशिफल- मीन राशि के लोगों को अपने बच्चे से खुश रहेंगे। आप अपने जीवन साथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। आप निश्चित रूप से सांसारिक सुख या किसी न किसी प्रकार से फायदा उठाएंगे।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।