आज का राशिफल 7 मई 2019: सिंह-कर्क राशि वालों को मिलेगी सफलता, ये 2 राशियां झेलेंगी हेल्थ से जुड़ी परेशानी

मकर राशि के लोग कार्यस्थल पर किसी से झगड़ा कर सकते हैं। मीन राशि के लोग अपने सभी काम सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। आपका पारिवारिक आनंद सुखद रहेगा।

7 मई 2019 का राशिफल ( फोटो साभार- हिंदी रश)

हम सबकी राशि पर कभी सकारात्मक तो कभी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।  ऐसे में ये चीज आपके रोजाना के काम को भी  प्रभावित करती हैं।  तो इसके लिए जरूर है कि आप आने वाले कल के बारे में जाने।  ऐसे में हम आपको बताएंगे 7 मई 2019 का  राशिफल। जिसके जारिए आप अपने आने वाले भविष्य के बारे में जान सकते हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों को अपने रोजना के कामों को लेकर ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप उन कामों में बाधाओं का सामना कर सकते हैं, जो अब तक आसानी से चल रहे हैं। आज आप बहुत पैसा कमा सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग भावनात्मक और शारीरिक दोनों तरफ से मजबूत महसूस करेंगे। आज आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आपको धन और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें तो अच्छा रहेगा। आपको यात्रा के दौरान समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और अनावश्यक खर्चा भी आप कर सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को काम में वृद्धि और प्रगति के अवसर मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नए रास्ते खुलेंगे। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को हर काम और हर कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की मिलेगी। आपको अपनी माँ से आशीर्वाद मिलेगा और धन लाभ होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग अपने भाइयों के कारण लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक संस्थाओं द्वारा आपको सम्मानित किया जाएगा। आप अपने खर्चे में वृद्धि को लेकर परेशान हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग दिन भर मौज-मस्ती करेंगे। आप घरेलू सामानों की खरीदारी कर सकते हैं। आप समय से पहले अपना काम पूरा कर पाएंगे।

धनु राशि

धनु राशि के लोग शिक्षा के क्षेत्र में लाभ कमाएंगे। आपको दैनिक गतिविधियों में लोगों का समर्थन भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको दोपहर  बाद में अचानक कुछ धन लाभ हो सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के लोग कार्यस्थल पर किसी से झगड़ा कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य खराब रहा सकता है। आपकी संतान आपको चिंता का कारण दे सकती है। आपका खर्च आपके नियंत्रण से बाहर हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को कुछ मानसिक तनावों से जूझना पड़ सकता है। हालाँकि आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए यह अनुकूल समय होगा।

मीन राशि

मीन राशि के लोग अपने सभी काम सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। आपका पारिवारिक आनंद सुखद रहेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती कर सकते हैं। आप अपने भाइयों के कारण धन प्राप्त करेंगे।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।