आज का राशिफल 8 मई 2019: मेष-वृषभ राशि के जातकों पर रहेगा बुरा प्रभाव, इन 5 राशिवालों की खुलेगी किस्मत

कुंभ राशि (Sagittarius Sign) के लोग अपने प्रेम संबंध ( Love Relationship) में टकराव की स्थिति पैदा कर सकते हैं। मकर राशि (Capricorn Sign) के लोग अपने तनाव में वृद्धि देखेंगे।

8 मई 2019 का राशिफल ( फोटो साभार- हिंदी रश)

हमारी राशि पर कभी सकारात्मक  तो कभी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।  ऐसे में ये चीज आपके रोजाना के काम को भी  प्रभावित करती हैं।  तो इसके लिए जरूर है कि आप आने वाले कल के बारे में जाने।  ऐसे में हम आपको बताएंगे 8 मई 2019 का  राशिफल ( 8 May 2019 Horoscope) जिसके जारिए आप अपने आने वाले भविष्य के बारे में जान सकते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के लोग अपनी सुस्ती के कारण परेशानियों का सामना कर सकते हैं। पैसों से संबंधित लाभ होने की संभावना है। नकारात्मक विचारों की चपेट में आने से सावधान रहें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को अपनी बोली पर कंट्रोल रखे वरना आपको इसका नुकसान झेलना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपको विरोध का सामना करना पड़े सकता है। अनावश्यक खर्चा आपको परेशान करेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को खराब स्वास्थ्य से जूझना होगा। आप अपने बिजनेस को लेकर चिंतित रह सकते हैं और अपने जीवन साथी के साथ संघर्ष कर सकते हैं। धन कमाने के नए साधन खोजने की संभावनाएं रहेंगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को सतर्क रहना होगा क्योंकि चोट लगने की संभावना है। आपको अनचाही यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। पैसों से जुड़े तनाव की संभावना रहेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को शारीरिक थकावट से जूझना पड़ेगा। आपकी यात्राएं फायदेमंद साबित होंगी। आप अपनी संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। आपके काम की तारीफ होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को काम की जिम्मेदारियों में ज्यादा हिस्सेदारी का सामना करना पड़ेगा। आप अपनी पिता की सेहत को लेकर चिंता में रह सकते हैं। आप दिन भर उदास और अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के लोग बेकार किस्मत के चलते काम में बाधाओं का सामना करेंगे। आप धार्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होंगे। आपको अपने भाइयों के कारण लाभ होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को मानसिक तनाव से जूझना होगा। यदि आप काम को लेकर शांत और धैर्य से रहेंगे, तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपको सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को व्यापार से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है। यह अच्छा होगा यदि आप किसी नकारात्मक सोच को आने ना दें।
मकर राशि
मकर राशि के लोग अपने तनाव में वृद्धि देखेंगे। यदि आप यात्रा करते हैं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसलिए आपको सतर्क रहना चाहिए। कोई भी कानूनी मामला यदि लंबित है तो ये नुकसान का कारण बन जाएगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग अपने प्रेम संबंध में टकराव की स्थिति पैदा कर सकते हैं। छात्र अपने द्वारा किए गए प्रयासों में मनचाह परिणाम नहीं मिलने से दुखी महसूस करेंगे। धन संबंधी मामलों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों को प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में हानि का सामना करना पड़ सकता है। आपकी माँ की खराब सेहत आपकी चिंताओं को बढ़ा सकती है। आज आपको काम पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल होगा। आज आपके वरिष्ठों के साथ संघर्ष करने की संभावना है।
दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।