शादी के दो दिन पहले दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के रिसेप्शन पार्टी में बड़ा बदलाव, कार्ड आया सामने

मुंबई रिसेप्शन का इन्विटेशन कार्ड सामने आया है। कार्ड की मानें तो मुंबई रिसेप्शन 28 नवंबर को होटल ग्रैंड हयात में रखा गया है। जो कि रात 8 बजे से शुरू होगा।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के लिए इटली गए हुए हैं। इसी बीच इनके वेडिंग रिसेप्शन का कार्ड सामने आया है। कार्ड की मानें तो रिसेप्शन की तारीख में बड़ा बदलाव किया गया है। कार्ड में मुंबई रिसेप्शन 28 नवंबर रखा गया है। इस बदलाव को लेकर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ओर से कोई बयान नहीं मिला है। यानी कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने ना तो इंकार किया है और ना ही हामी भरी है। ऐसे में कार्ड की सच्चाई से पर्दा नहीं उठ पा रहा है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की तैयारियां इटली के लेक कोमो में चल रही है। 14-15 नवंबर को उनकी शादी की रस्में कोंकणी और सिंधी रस्म से की जाएगी। ग्रैंड वेडिंग के बाद भारत के मुंबई और बेंगलुरु में रिसेप्शन का आयोजन होगा।

जानकारी के मुताबिक, दीपवीर के मुंबई रिसेप्शन का इन्विटेशन कार्ड सामने आया है। कार्ड की मानें तो मुंबई रिसेप्शन 28 नवंबर को होटल ग्रैंड हयात में रखा गया है। जो कि रात 8 बजे से शुरू होगा। ये रिसेप्शन पार्टी रणवीर सिंह के माता-पिता की ओर से रखा गया है। वहीं, 21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये रिसेप्शन पार्टी 1 दिसंबर को होने वाली थी। जबकि, नए कार्ड की मानें तो शादी रिसेप्शन की डेट में बदलाव दिख रहा है। अब देखना है कि इस पर दीपवीर की ओर से सफाई कब आती है।

कुछ यूं दी थी शादी की खबर
दीपिका ने शादी का कार्ड शेयर कर लिखा था, ‘हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर को तय हो गई है। इतने सालों में आपने हमें जो प्यार दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं। बहुत सारा प्यार, दीपिका और रणवीर।’ जैसी ही दीपिका ने इसे शेयर किया फैंस तो मुबारकबाद देने के लिए उमड़ पड़े। फैंस के मैसेज पढ़कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे किस तरह से इस कंफर्म डेट के लिए बेताब थे। वैसे दीपिका व रणवीर की बेताबी भी साफ दिख रही है।

वीडियो देखें…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.