DeepVeer Wedding: रणवीर सिंह की बारात में बज रहें ऐसे-ऐसे गाने, सुनकर नाच उठेंगे आप

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी 15 नवंबर को सिंधी रस्म के साथ शादी की जा रही है। बारात में नब्बे के दशक के धमाल मचाने वाले गीत सुनने को मिल रहे हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का दूसरा दिन भी धूम-धड़ाके के साथ मन रहा है। 15 नवंबर को सिंधी रस्म के साथ शादी की जा रही है। इसके लिए रणवीर सिंह ने धमाल मचाने के लिए पूरी तैयारी कर रखी है। बारात निकलने के दौरान नब्बे के दशक के धमाल मचाने वाले गीत सुनने को मिल रहे हैं। इसमें ज्यादातर गाने गोविंदा और अनिल कपूर की फिल्मों के हैं। जिन पर कभी आपने भी डांस किया होगा। इन गानों पर रणवीर सिंह को भी नाचते हुए देखा गया है। रणवीर का सिंह का पूरा चेहता तो सामने नहीं आया है लेकिन जिस तरह से उनको ढंका जा रहा था। उससे साफ जाहिर हो रहा है कि वो रणवीर सिंह ही थे।

इंडिया टूडे के लाइव टेलिकास्ट में दिखाया गया कि बैंड बाजा बारात, वन टू का फोर, मेरा पैंट भी सेक्सी (एक है अनार यहां कितने बीमार यहां) , दिल ना लगाना ए दिवानों, चुनरी-चुनरी, नय्यो-नय्यो मेरा दिल… ये गाने बजे। इन पर बाराती जमकर नाचते हुए मंडप की ओर बढ़ते दिखे। ये गानें साफ सुनाई पड़े। इतना ही नहीं काले छाते से रणवीर सिंह को पूरी तरह घेरा गया था ताकि कोई देखे नहीं लेकिन केयर देखकर अंदाजा तो लग ही गया। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इन गानों पर रणवीर नाचे भी। इसके अलावा बैंड-बाजा, नगाड़ों की आवाज भी साफ सुनाई पड़ी। इस दिन लाल रंग का जलवा भी साफ दिख रहा है। जबकि पहले दिन सफेद रंग देखने को मिला। यानी कि दोनों दिन अलग-अलग कलर थीम दिखे हैं।

रणवीर के पसंदीदा गानें

दरअसल, यहां पर रणवीर सिंह के 90 के दशक के गाने बजे। जो कि रणवीर को बहुत पसंद हैं। सारे गाने अनिल कपूर और गोविंद की फिल्मों के हैं। रणवीर की फिल्म बैंड बाजा-बारात के गाने भी सुनने को मिलें। वन टू का फोर, मेरा पैंट भी सेक्सी (एक है अनार यहां कितने बीमार यहां), दिल ना लगाना ए दिवानों, चुनरी-चुनरी, नय्यो-नय्यो मेरा दिल… इन गानों ने धमाल मचा दिया।

देखिए ये गानें

बैंड बाजा-बारात फिल्म में रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा नजर आए थें। ये फिल्म लोगों ने खूब पसंद किए।

मेरा पैंट भी सेक्सी (एक है अनार यहां कितने बीमार यहां), ये गाना गोविंदा की फिल्म का है।

सलमान खान और सुष्मिता सेन के जबरदस्त जोड़ी वाले गीत ने भी यहां धमाल मचाया।

बॉबी देओल की फिल्म सोल्जर का गाना भी यहां सुनने को मिला है।

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.