2 दिन, 2 रस्में, 40 मेहमानों के बीच हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दो दिनों के शादी के रस्म को अदा कर लिया। कोंकणी और आनंद करज रस्म के बाद दीपिका, रणवीर सिंह की धर्मपत्नी बन चुकी हैं।

बॉलीवुड के चर्चित लव कपल दीपवीर अब रियल लाइफ में हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। 14-15 नवंबर यानी दो दिनों तक चले शादी के भव्य समारोह के बीच दो रस्मों से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी हुई है। पहले दिन कोंकणी रस्म से दीपवीर की शादी हुई, तो दूसरे दिन आनंद करज रस्म (सिंधि-पंजाबी) निभाई गई।

इटली के लेक कोमो में स्थित एक खूबसूरत विला में शादी की सारी रस्में निभाई गईं। यहां शानदार जश्न का नजारा देखने को मिला। पादुकोण-भवनानी फैमली के चुनिंदा खास 40 मेहमान ही समारोह में शिरकत किए। यहां तक की शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली को छोड़कर बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों को भी न्योता नहीं भेजा गया था।

सूत्रों के मुताबिक, शादी के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने घरवालों से आशीर्वाद लिया। दोस्तों और मेहमानों ने गले लगाकर उन्हें खुशहाल जिंदगी की शुभकामनाएं दीं। दीपिका के परिजन थोड़े भावुक नजर आए। दो दिन चलें इस समारोह के खत्म होने के बाद परिवार, मेहमान सहित दीपवीर भारत लौटने की तैयारी में हैं।

इन दो रस्मों से हुई दीपवीर की शादी
दीपिका साउथ इंडियन फैमिली और रणवीर सिंह सिंधी परिवार से आते हैं। इसलिए दो दिन तक शादी का रस्म चला। पहले दिन 14 नवंब को कोंकणी रस्म के अनुसार दोनों की शादी हुई। इसकेअगले दिन 15 नवंबर को सिंधी रस्म (आनंद करज) रस्म के अनुसार शादी संपन्न हुई। इन दोनों रस्मों के साथ ही दीपिका और रणवीर पति-पत्नी बन चुके हैं।

सब्यासाची ने डिजाइन किया वेडिंग ड्रेस
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दोनों दिन खास प्रकार का वेडिंग ड्रेस पहना। हालांकि दोनों ड्रेस इनके रस्मों-रिवाज से मिलते-जुलते हैं। पहले दिन दीपिका और रणवीर सफेद (क्रीम कलर) के जोड़े में नजर आए। तो वहीं, दूसरे दिन लाल रंग के ड्रेस में दिखे। इन खूबसूरत ड्रेस को डिजाइन सब्यासाची ने बनाया। इस ड्रेस को लेकर भी काफी चर्चा चल रही हैं।

शाही महल की तरह सजाया गया विला
इटली के लेक कोमो के विला को शाही महल की तरह सजाया गया। इसके लिए भारत की सबसे प्रसिद्ध वेडिंग प्लानर वंदना मोहन को बुलाया गया। इसके अलावा इटली के 12 माली ने विशेष फूलों से सजाया। पहले दिन सफेद कलर के फूलों से सजाया गया जिसमें वाटर लीली फूल देखने को मिलें। वहीं, दूसरे दिन लाल रंग के फूलों से सजाया गया। फूलों के रंग ड्रेस कोड के हिसाब से तय किए गए।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, प्लेन से निगरानी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। इसके लिए थ्री टायर सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया। इतना ही नहीं झील की ओर से भी स्टीमर पर गार्ड्स तैनात किये गए। झील की ओर से 100 मीटर की दूरी से ही शादी को देखने को अनुमति थी। इसके अलावा प्लेन से भी निगरानी रखी जा रही थी। इसके साथ ही फोटो खींचने की सख्त मनाही थी जिसके कारण गेस्ट को थोड़ी दिक्कत भी हुई होगी।

शादी में पानी की तरह बहाया गया पैसा
इस शादी के लिए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने आंख मूंदकर पैसे लूटाए हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार केवल विला की बुकिंग के लिए दो करोड़ से ज्यादा खर्च हुए। तो वहीं, सिक्यूरिटी, स्पेशल भोज, डेकोरेशन के लिए तो कारीगरों को मुंहमांगी कीमत दी गई है। इतना ही नहीं, विंटेज बोट के लिए चार करोड़ रुपए खर्च किए। केवल स्पेशल सुविधा के लिए दोनों ने जमकर पैसा खर्च किया है।

21 और 28 नवंबर को है वेडिंग रिसेप्शन
ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 18 नवंबर तक भारत चले जाएंगे। इसके बाद वहां दो दिन ग्रांड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेंगे। 21 नवंबर को बेंगलुरू, 28 नवंबर मुंबई और 01 दिसंबर को मुंबई (सभी के लिए) में रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। ये भी पूरे ग्रांड तरीके मनाई जाएगी।

 

देखिए वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.