हिट एंड रन केस में फेमस आरजे अंकित गुलाटी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस को ऐसे मिले आरोपी को पकड़ने के लिए सबूत

दिल्ली के एक एफएम में काम करने वाले रेडियो जॉकी (आरजे) को हिट एंड रन केस में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस आरजे ने पिछले हफ्ते अपनी गाड़ी से लोक जनशक्ति पार्टी के एक कार्यकर्ता को टक्कर मार दी थी, जिममें कार्यकर्ता की मौत हो गई।

आरजे अंकित गुलाटी गिरफ्तारी। (फोटोः फेसबुक)

दिल्ली के एक एफएम में काम करने वाले रेडियो जॉकी (आरजे) को हिट एंड रन केस (Hit And Run Case) में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस आरजे ने पिछले हफ्ते अपनी गाड़ी से लोक जनशक्ति पार्टी के एक कार्यकर्ता को टक्कर मार दी थी, जिममें कार्यकर्ता की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, रेडियो सिटी के आरजे अंकित गुलाटी ने अपनी तेज रफ्तार एसयूवी कार से लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता की मोटरसाइकिल पर टक्कर मार दी थी।

यह घटना नई दिल्ली के विंडसर प्लेस एरिया में पिछले रविवार को हुई थी। इस टक्कर में बाइक सवार कार्यकर्ता धीरज कुमार को गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल हुए कार्यकर्ता को डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आरजे अंकित गुलाटी अशोका होटल से सुबह 5.30 बजे करीब वापिस आ रहा था। तभी उसकी गाड़ी की टक्कर पार्टी वर्कर की बाइक से हो गई।

दिल्ली पुलिस ने पटेल नगर गिरफ्तार 

आरजे अंकित गुलाटी (Rj Ankit Gulati Arrest)गाड़ी की टक्कर होने के बाद रुका नहीं और वर्कर को घायल हालात में छोड़कर वहां से भाग गया। घटनास्थल पर कोई सबूत नहीं मिलने पर दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी की मदद गाड़ी की पहचान कर आरोपी को ढूंढ निकाला और शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया। अंकित गुलाटी की गिरफ्तारी उसके पटेल नगर स्थित घर से हुई।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए मृतक के परिवार के सदस्यों मिले और इस एक्सीडेंट की मजिस्टेरियल जांच के आदेश दिए। मृतक वर्कर संसद मार्ग के फ्री चर्च में रहता था। मृतक के परिजन इस दुर्घटना को हत्या बता रहे हैं।

दबंग 3 एक्टर को बचाने के लिए सलमान खान ने झोंक दी पूरी ताकत

काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर जेल में दो दिन रहे थे सलमान खान, देखिए वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।