Dhanteras 2019: धनतेरस के दिन करें इन 5 घरेलू चीजों का दान, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, होगी धन की बारिश

शुक्रवार यानी 25 अक्टूबर को धनतेरस (Dhanteras 2019) का पवित्र त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा होती है। बहुत कम लोग ही जानते हैं कि इस शुभ दिन कुछ विशेष चीजों का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं।

धनवंतरी भगवान। (फोटोः फेसबुक)

शुक्रवार यानी 25 अक्टूबर को धनतेरस (Dhanteras 2019)का पवित्र त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा होती है। इस दिन को खरीददारी करने के लिए खास माना जाता है। इस दिन को सोने और चांदी के सिक्के, बर्तन और झाड़ू खरीदी जाती है। कई लोग इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति भी खरीदते हैं। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि इस शुभ दिन कुछ विशेष चीजों का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं।

झाड़ू दान
इस दिन झाड़ू का बहत ही महत्व माना जाता है। मां लक्ष्मी को भी झाड़ू से काफी प्रिय है। इसलिए धनतेरस के दिन झाड़ू की पूजा करनी चाहिए। अगर आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं या आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं तो झाड़ू का दान करिये। इससे आपकी आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी। वहीं यह दान लेने वाले के घर में भी मां लक्ष्मी का वास होता है।

बर्तन दान
धनतेरस के दिन धातुओं और बर्तन का भी काफी महत्व होता है। इस दिन लोहा या बर्तन दान करने से लोगों का भाग्य चमकता है। ऐसा करने वालों के साथ मां लक्ष्मी हमेशा साथ रहती हैं और लाइफ में अच्छे फल मिलते हैं।

पीले वस्त्रों का दान
ज्योतिष में पीले रंग का संबंध बृहस्पति ग्रह से माना जाता है। धनतेरस के दिन भी पीले वस्त्र दान करना शुभ होता है। मान्यता है कि धनतेरस पर किसी जरुरतमंद व्यक्ति को पीले वस्त्रों का दान करने पर दान करने वाले को पुण्य मिलता है। इस दिन पीले वस्त्र का दान करना महादान कहलाता है।

निर्धन को अन्नदान
धनतेरस के दिन अन्नदान का विशेष महत्व है। इस दिन अपने घर पर किसी गरीब भूखे व्यक्ति को आदर सम्मान के साथ खाना खिलाए। ऐसा करने से आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। भोजन कराने के बाद उस व्यक्ति को दक्षिणा के रूप में पैसे देकर विदा करें।

मिठाई का दान
धनतेरस के दिन मिठाई और नारियल दान करने से धन-धान्य के भंडार भरे रहते हैं। इसके साथ ही जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं आती है। ये दान किसी जरुरतमंद व्यक्ति को ही करें।

धनतेरस के दिन इस वक्त खरीदें ये चीजें, जानिए मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा का सही समय

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।